विज्ञापन

बार-बार जाम हो जाती है किचन की सिंक, ये रही मिनटों में सिंक खोलने की जुगाड़ू ट्रिक!

How To Unclog Kitchen Sink: किचन के जाम सिंक को खोलने के लिए आप भी मशक्कत करते हैं तो हम यहां कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे किचन का जाम सिंक बेहद आसानी से खुल जाएगा

बार-बार जाम हो जाती है किचन की सिंक, ये रही मिनटों में सिंक खोलने की जुगाड़ू ट्रिक!
चुटकियों में खुल जाएगा किचन सिंक का जाम, पाइप में डाल दें ये एक चीज

How To Unclog Kitchen Sink: किचन के सिंक में दिन भर जूठे बर्तन रखे रहते हैं और अगर ये ड्रेन पाइप में चले जाएं तो सिंक जाम होने लगता है. इससे सिंक में पानी भर जाता है और कई बार दुर्गंध भी आने लगती है. आपके घर में भी ये समस्या रहती होगी? किचन के जाम सिंक को खोलने के लिए आप भी मशक्कत करते हैं तो हम यहां कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे किचन का जाम सिंक बेहद आसानी से खुल जाएगा. कुछ आसान तरीके और बचाव के उपाय अपनाकर किचन के सिंक को आसानी से ठीक-ठाक रखा जा सकता है. आइए जानते हैं वो कौन से तरीके हैं जो आपके जाम किचन सिंक की समस्या को चुटकियों में दूर कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

किचन सिंक के पाइप को साफ करने का आसान तरीका  | Tips To Unclog Kitchen sink

बेकिंग सोडा और सिरका का इस्तेमाल करें

जाम सिंक को खोलने का एक बहुत ही आसान लेकिन असरदार तरीका है बेकिंग सोडा और सिरका का इस्तेमाल करना. सबसे पहले, सिंक में थोड़ा बेकिंग सोडा डालें, और फिर उसमें थोड़ा सिरका मिलाएं. इससे एक केमिकल रिएक्शन होता है जो पाइपों में जमा किसी भी तरह की चिकनाई और गंदगी को तोड़ने में मदद करता है. इससे जाम आसानी से खुल जाता है.

गर्म पानी और डिटर्जेंट

सिंक जाम होने की एक बड़ी वजह चिकनाई होती है. नाली में थोड़ा डिश सोप डालें, और उसके बाद थोड़ा उबलता हुआ पानी डालें. इससे चिकनाई ढीली होगी और आसानी से नाली से बाहर बह जाएगी.

नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें

अगर सिंक जाम होने के साथ-साथ उसमें से बदबू भी आ रही है, तो यह तरीका आपके लिए मददगार साबित होगा. नाली में बेकिंग सोडा डालें और फिर उसके ऊपर ताजा निचोड़ा हुआ नींबू का रस डालें. इससे होने वाला रिएक्शन गंदगी को काटेगा और साथ ही बदबू को भी दूर करेगा.

नाली को नियमित रूप से साफ करें

नियमित सफाई करके रुकावट को रोका जा सकता है. इस्तेमाल के बाद सिंक को पानी से धो लेने से खाने के टुकड़े नाली में जाने से रुक जाते हैं. हर दिन सिंक धोने से इसकी चमक भी बनी रहेगी और ये नया सा रहेगा.

प्लंबर को कब बुलाएं?

जब ये सारे तरीके नाकाम हो जाएं, तो हो सकता है कि रुकावट पाइपों में कहीं ज्यादा अंदर हो, ऐसे में किसी प्लंबर को बुलाना ही समझदारी होगी, क्योंकि कुछ काम ऐसे होते हैं जिन्हें सिर्फ वही कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

इसे भी पढ़ें: इन 3 योगासनों से करें योगा की शुरुआत, हर योगासन लगेगा आसान

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kitchen Ka Sink Jaam Ho Jaye To Kya Kare, Kitchen Sink Jam, Tips To Unclog Kitchen Sink EasilyHow To Open Kitchen Sink Drain Pipe, Kitchen Sink Ko Kaise Khole
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com