विज्ञापन

कबूतर को भगाने के लिए कौन सी दवा है? कबूतर किस गंध से नफरत करते हैं, जान‍िए यहां

कबूतर भगाने का सबसे आसान तरीका क्या है? बालकनी में कबूतर ने डेरा जमाया हुआ है और बीट से पूरी बालकनी गंदी कर देते हैं, तो परेशान ना होइए अब. कबूतर भगाने का केमिकल क्या है और वह क‍िस स्‍प्रे से दूर रह सकते हैं, जान‍िए यहां पर.

कबूतर को भगाने के लिए कौन सी दवा है? कबूतर किस गंध से नफरत करते हैं, जान‍िए यहां
What smell will keep pigeons away.

Kabootar bhagane ki dawa : कबूतर देखने में भले ही शांत और मासूम लगते हों, लेकिन अगर वो घर की बालकनी, खिड़की, एसी की आउटडोर यूनिट या छत पर बार-बार बैठने लगें, तो बड़ी परेशानी बन सकते हैं. इनके पंख, बीट और घोंसले न सिर्फ गंदगी फैलाते हैं, बल्कि कई तरह के बैक्टीरिया और फंगस का खतरा भी बढ़ा सकते हैं. ऐसे में लोग अक्सर सोचते हैं कि कबूतरों को बिना नुकसान पहुंचाए कैसे भगाया जाए. अच्छी बात ये है कि कुछ इजी, सेफ और कुछ ट्रिक्स अपनाकर कबूतरों को दूर रखा जा सकता है. आइए जानते हैं इनसे जुड़े सबसे आम सवालों के जवाब.

कबूतर को भगाने के लिए कौन सी दवा है? (Which Medicine Repels Pigeons?)

कबूतरों को भगाने के लिए बाजार में कई तरह के बर्ड रिपेलेंट जेल, स्प्रे और लिक्विड मिलते हैं. ये दवाएं कबूतरों को नुकसान नहीं पहुंचातीं, बल्कि उन्हें उस जगह पर बैठने से रोकती हैं. ध्यान रखें कि केवल सर्टिफाइड और पक्षियों के लिए सेफ प्रोडक्ट ही खरीदें. जहरीले या नुकसान पहुंचाने वाले रसायनों का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, क्योंकि इससे पक्षियों की जान भी जा सकती है और ये कई जगह कानून के खिलाफ भी हो सकता है.

कबूतर किस गंध से नफरत करते हैं? (Which Smells Do Pigeons Dislike?)

कबूतर तेज और तीखी स्मेल वाली जगहों से दूरी बनाना पसंद करते हैं. कई लोगों को पेपरमिंट ऑयल, नीलगिरी (यूकेलिप्टस) का तेल, सिरका और कुछ तेज स्मेल वाले नेचुरल ऑयल का इस्तेमाल करने से फायदा मिलता है. हालांकि इसका असर हर जगह और हर झुंड पर एक जैसा नहीं होता, इसलिए इन्हें दूसरे उपायों के साथ इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर माना जाता है.

कबूतर सबसे ज्यादा किससे डरते हैं? (What Do Pigeons Fear the Most?)

कबूतर अचानक होने वाली हलचल, चमकती चीजों और शिकार करने वाले पक्षियों की मौजूदगी से सतर्क हो जाते हैं. इसलिए लोग बालकनी में रिफ्लेक्टिव टेप, चमकदार डिस्क, नकली उल्लू या बाज की प्रतिमा जैसी चीजें लगाते हैं. समय-समय पर इनकी जगह बदलते रहने से इनका असर बेहतर रहता है, क्योंकि कबूतर एक ही चीज के आदी हो सकते हैं.

कबूतर को भगाने के लिए क्या उपाय करें? (How to Keep Pigeons Away?)

अगर कबूतर बार-बार घर में आते हैं तो सबसे पहले उन्हें दाना या पानी मिलना बंद होना चाहिए. इसके अलावा बालकनी और रोशनदान पर बर्ड नेट, खिड़कियों पर बर्ड स्पाइक्स और एसी या पाइप के आसपास जाली लगाना काफी असरदार उपाय हैं. जहां कबूतर बैठते हैं. वहां नियमित सफाई करने से भी वो दोबारा कम आते हैं.

कबूतरों से छुटकारा पाने के लिए किस स्प्रे का उपयोग कर सकते हैं? (Which Spray Can Be Used to Repel Pigeons?)

बाजार में मिलने वाले बर्ड रिपेलेंट स्प्रे ऐसी स्मेल या सरफेस तैयार करते हैं जो कबूतरों को परेशान करने लगती है. स्प्रे खरीदते समय ये जरूर देखें कि वो नॉन टॉक्सिक और पक्षियों के लिए सुरक्षित हो. किसी भी स्प्रे का इस्तेमाल करने से पहले उसके इंस्ट्रक्शन ध्यान से पढ़ें और जरूरत पड़ने पर दोबारा स्प्रे करें.

कबूतर किस आवाज से डरते हैं? (What Sounds Scare Pigeons?)

कबूतर तेज, अचानक और अनजान आवाजों से कुछ समय के लिए दूर चले जाते हैं. बाज या अन्य शिकारी पक्षियों की आवाज, तेज अलार्म जैसी वॉइस या अल्ट्रासोनिक डिवाइस का इस्तेमाल कुछ जगहों पर किया जाता है. हालांकि साइंटिफिक रिसर्च के अनुसार, कबूतर अक्सर ऐसी आवाजों के यूज टू हो जाते हैं. इसलिए केवल आवाज के भरोसे उन्हें लंबे समय तक दूर रखना मुश्किल हो सकता है.

कबूतर को भगाने के लिए कौन सी आवाज सबसे प्रभावी है? (Which Sound Works Best to Repel Pigeons?)

अगर आवाज का इस्तेमाल करना है. तो शिकारी पक्षियों की रिकॉर्डेड आवाज या बीच-बीच में बदलने वाली आवाजें ज्यादा प्रभावी मानी जाती हैं. लेकिन सबसे अच्छे नतीजे तब मिलते हैं. जब आवाज के साथ बर्ड नेट, स्पाइक्स, सफाई और रिपेलेंट जैसे उपाय भी अपनाए जाएं. इस तरह कबूतरों को बिना नुकसान पहुंचाए घर से दूर रखा जा सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com