विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2018

लीजिए मिल गई जाह्नवी कपूर की हमशक्ल, दिखती हैं कुछ ऐसी...PHOTOS

जाह्नवी कपूर फिलहाल फिल्म धड़क पर काम कर रही हैं. यह उनकी पहली फिल्म है जिसमें वो शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं.

लीजिए मिल गई जाह्नवी कपूर की हमशक्ल, दिखती हैं कुछ ऐसी...PHOTOS
जाह्नवी कपूर से हूबहू मिलती है ये मॉडल...
  • जाह्नवी कपूर की हमशक्ल
  • डिज़ाइनर सब्यासाची की है मॉडल
  • लेटेस्ट कलेक्शन में दिखा चेहरा
नई दिल्ली: सत्यजीत राय की फिल्म जलसाघर से इंस्पायर्ड ब्राइडल कलेक्शन डिज़ाइनर सब्यासाची ने पेश किया. उन्होंने इस लेटेस्ट कलेक्शन का कैटेलॉग हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया. इस शूट के दौरान एक मॉडल का चेहरा हूबहू श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर की तरह लगा. आप खुद ही देखिए इस मॉडल को, इनका पूरा चेहरा तो नहीं लेकिन लेफ्ट प्रोफाइल बिल्कुल जाह्नवी की तरह है. लेफ्ट तरफ से इस मॉडल की आंखें, नाक, गाल, होंठ और आईब्रोज़ तक जाह्नवी कपूर की तरह लग रही हैं. आपको क्या लगता है क्या इस मॉडल का बाईं तरफ से चेहरा जाह्नवी की तरह है?

सब्यासाची के कलेक्शन में रंगों और फूलों ने दिखाया 'वसंत', देखते रह जाएंगे

आपको बता दें ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी एक्ट्रेस से मिलता-जुलता चेहरा सोशल मीडिया पर छाया हो. इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा, दंगल गर्ल फातिमा सना शेक जैसे कलाकारों से मैच खाता चेहरा वायरल हो चुका है. 

चांदनी से मिस्टर इंडिया तक, Sridevi की इन साड़ियों ने फैन्स को बनाया दीवाना
 
jhanvi kapoor

जाह्नवी कपूर फिलहाल फिल्म धड़क पर काम कर रही हैं. यह उनकी पहली फिल्म है जिसमें वो शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं. फिल्म धड़क मराठी फिल्म सैराट का रिमेक है. बीच में अपनी मां श्रीदेवी की मौत के बाद जाह्नवी कुछ दिनों के ब्रेक पर थीं, लेकिन फिलहाल उन्होंने वापस आकर फिर से फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है.
 

 




 देखें वीडियो - जाह्नवी की शॉपिंग करने के लिए दुबई में रूकी थी श्रीदेवी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jhanvi Kapoor, Jhanvi Kapoor Look Alike, Sabyasachi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com