Jeet Adani And Diva Shah's Wedding: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी के छोटे बेटे जीत अदाणी आज हीरा व्यापारी जैमिन शाह की बेटी दिवा शाह संग विवाह बंधन में बंध जाएंगे. यह शादी गुजरात के अहमदाबाद में आज संपन्न होगी. विवाह के रीति-रिवाज जैन और गुजराती परंपरा के अनुसार अदाणी टाउनशिप के शांतिग्राम में संपन्न होंगे.
सादे समारोह में होगी शादी
गौतम अदाणी ने कुछ समय पहले बताया था कि यह शादी सादगी के साथ-साथ पारंपरिक तरीके से होगी. इस शादी में फिल्मी सितारों की चकाचौंध नहीं होगी. गौतम अदाणी की इस टिप्पणी के बाद से ही तमाम तरह की अफवाहों पर विराम लग गया था. इससे पहले इस तरह के दावे किए जा रहे थे कि जीत और दिवा की शादी में कई ग्लोबल सेलिब्रिटी शामिल हो सकते हैं. पिछले महीने प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर अपने परिवार के साथ गंगा आरती के बाद गौतम अदाणी ने कहा था कि उनकी परवरिश और काम करने का तरीका वर्किंग क्लास के एक आम व्यक्ति जैसा है. जीत भी मां गंगा के आशीर्वाद के लिए यहां आए हैं. जीत की शादी एक साधारण और पारंपरिक पारिवारिक समारोह के साथ होगी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

शादी में सामाजिक सरोकारों की झलक दिखेगी
जीत और दिवा की शादी में उस भारतीय परंपरा, गरिमा और सामाजिक सरोकारों की झलक दिखाई देगी, जो दोनों के दिल के बहुत करीब है. जीत और दिवा के लिए NGO फैमिली ऑफ डिसेबल्ड (एफओडी) एक शॉल बनाएंगे. फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इसमें NGO की मदद की है. दरअसल यह विचार जीत अदाणी का ही था, जो दिव्यांगजनों को सपोर्ट करने के लिए जाने जाते हैं. इसके साथ ही NGO हाथ से पेंट किए गए कांच के बर्तन, प्लेट और अन्य सामान भी उपहार में देगा. जीत और दिवा ने हर साल 500 दिव्यांग महिलाओं की शादी के लिए हरेक को 10 लाख रुपये के योगदान का संकल्प भी लिया है. जीत अदाणी ने बुधवार को 21 नवविवाहित दिव्यांग जोड़ों से मुलाकात कर इस पहल की शुरुआत की थी.
कितने मेहमान होंगे
जीत अदाणी और दिवा शाह का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन 5 फरवरी से शुरू हो चुका है. दोनों की सगाई मार्च 2023 में हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक- शादी में मेहमानों की संख्या 300 से ज्यादा होने की उम्मीद नहीं है. हालांकि अभी तक कोई तय संख्या सामने नहीं आई है. शादी को लेकर तमाम तरह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है.
भारतीयता की झलक दिखेगी
जीत अदाणी और दिवा शाह की शादी में देशभर से आ रहे आर्टिस्ट शामिल होंगे. इन खास आर्टिस्ट्स की मौजूदगी से ये समारोह और खास हो जाएगा. इस अवसर पर भारत की सभ्यता और संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी. कहा जा रहा है कि इस शादी में मेहमानों के लिए पैठणी साड़ियां नासिक और महाराष्ट्र के कारीगरों द्वारा तैयार की जा रही हैं. जोधपुर के बीबाजी चूड़ी वाले की पारंपरिक चूड़ियां भी शादी के जश्न में रंग भरेंगी.
कौन हैं जीत अदाणी और दिवा शाह
आपको बता दें कि जीत अदाणी, अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के छोटे बेटे हैं. वह अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक भी हैं. जीत अदाणी ने 2019 में अदाणी ग्रुप में ग्रुप सीएफओ के कार्यालय में अपना करियर शुरू किया था. वहां उनकी जिम्मेदारी समूह के रणनीतिक वित्त, पूंजी बाजार, जोखिम और शासन नीति पर ध्यान केंद्रित करने की थी. जीत पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड साइंसेज से स्नातक हैं. वह एक ट्रेंड पायलट भी हैं. वहीं, दिवा शाह हीरा व्यापारी जैमिन शाह की बेटी हैं. उनका परिवार मीडिया की से दूर रहता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं