Tawa cleaning hacks : तवा एक ऐसा बरतन है जिसका इस्तेमाल रोज किया जाता है रोटी बनाने के लिए. कई बार हम रोटी के अलावा सब्जी या फिर चावल गरम करने, जीरा भूनने और दाल का तड़का लगाने के लिए भी इस्तेमाल कर लेते हैं, जिसके कारण तवा जल जाता है. ऐसे में फिर रोटी अच्छे से नहीं बन पाती चिपकने लगती है. ऐसे में जरूरी है कि आप उसको साफ कर लीजिए. हम आपको यहां पर शैंपू से जुड़ा हैक बताने वाले हैं, जिससे आपका काला तवा एकदम से चमक जाएगा, तो चलिए जानते हैं. क्या है डरावना त्योहार 'हैलोवीन' का इतिहास और कद्दू का रिलेशन
काला तवा कैसे चमकाएं
आप तवे को गैस पर चढ़ा दीजिए, अब जब तवा गरम हो जाए तो उस पर शैंपू गिरा दीजिए. अब आप गरम तवे पर ही बेकिंग सोडा 01 चम्मच डाल दीजिए फिर एक नींबू का रस निचोड़ दीजिए. इसके बाद नींबू के छिलके से तवे को रगड़िए. फिर आप स्क्रबर से तवे को अच्छे से घिसीए. इसके बाद आप गैस को बंद कर दीजिए. फिर आप तवे को अच्छे से रगड़कर साफ पानी से धो लीजिए. अब आप देखेंगी तवा एकदम साफ हो गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऐसे भी कर सकते हैं तवा साफ
तवे को चांदी की तरह चमकाना है, तो सिरके (vinegar cleaning hacks) का इस्तेमाल करें. सबसे पहले तवे को उल्टा कर तेज आंच से गरम कर लें फिर उस पर सिरका डालकर पूरे तवे पर फैला दीजिए. इसके बाद स्क्रबर से अच्छे ढंग से रगड़िए, आपको फर्क नजर आने लग जाएगा.
जला तवा साफ करने का आसान तरीका
- सबसे पहली बात तो तवे पर रोटी ही बनाएं. सब्जी चावल ना गरम करें.
- तवे को हमेशा पोछकर ही रखें, क्योंकि तवे को गीला रखने से उसमें जंग लग जाती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं