विज्ञापन

थाईलैंड की थाई मसाज का जादू, बॉडी रिलैक्स, BP, शुगर कंट्रोल - जानिए क्यों दीवानी है दुनिया और क्या होती है फीस

Thai Massage Benefits: थाई मसाज सिर्फ एक आराम देने वाली प्रक्रिया नहीं, बल्कि यह शरीर और मन को बैलेंस करने का एक प्राकृतिक तरीका है. जानिए इस मसाज के लिए क्यों दीवानी है दुनिया.

थाईलैंड की थाई मसाज का जादू, बॉडी रिलैक्स, BP, शुगर कंट्रोल - जानिए क्यों दीवानी है दुनिया और क्या होती है फीस
Thai Massage Benefits: दुनियाभर से लोग इस मसाज के अनुभव के लिए थाईलैंड पहुंचते हैं.

Benefits of Thai Massage Therapy: आज के दौर में घूमने-फिरने का मतलब सिर्फ जगह देखना नहीं, बल्कि वहां के अनुभवों को जीना भी है. थाईलैंड जाने वाले ज्यादातर लोग कहते हैं कि अगर आपने वहां की मशहूर थाई मसाज नहीं ली, तो आपकी यात्रा अधूरी रह जाती है. यह सिर्फ एक मसाज नहीं, बल्कि शरीर और मन को संतुलित करने वाली थेरेपी है. हालांकि समय के साथ इसमें बदलाव जरूर आए हैं, लेकिन इसका पारंपरिक तरीका आज भी कायम है. यही कारण है कि दुनियाभर से लोग खासतौर पर इस अनुभव के लिए थाईलैंड पहुंचते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या आप सच में फिट और निरोगी हैं? जान लीजिए हेल्दी शरीर के 7 दमदार संकेत

क्या है थाई मसाज की खासियत? | What Is the Specialty of Thai Massage?

थाई मसाज बाकी मसाज से बिल्कुल अलग होती है. इसमें तेल का इस्तेमाल नहीं किया जाता, बल्कि इसमें योग, स्ट्रेचिंग और प्रेशर पॉइंट तकनीक का इस्तेमाल होता है. थैरेपिस्ट आपके शरीर को अलग-अलग योगासन जैसी स्थिति में लाकर मांसपेशियों को खींचता है, जिससे शरीर पूरी तरह रिलैक्स हो जाता है. यह मसाज शरीर की गहराई तक काम करती है और आपकी एनर्जी को बैलेंस करने में मदद करती है.

Latest and Breaking News on NDTV

1. शरीर में नई एनर्जी भरती है

थाई मसाज के बाद शरीर हल्का और एनर्जेटिक महसूस करता है. थकान पूरी तरह दूर हो जाती है, जिससे आप दिनभर ताजगी और एनर्जी का अनुभव करते हैं.

2. ब्लड प्रेशर और शुगर कंट्रोल

यह मसाज ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है, जिससे BP और शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद मिलती है. रेगुलर थाई मसाज से इन समस्याओं को कंट्रोल किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: AC में ज्यादा समय बिताने से हो सकती हैं ये 5 बड़ी हेल्थ प्रोब्लम्स, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?

3. मानसिक तनाव से राहत

अगर आप तनाव, चिंता या थकान से परेशान हैं, तो यह मसाज आपके मन को शांत करने में बेहद असरदार है. यह तनाव को कम करके मानसिक शांति प्रदान करती है.

4. मांसपेशियों का तनाव कम

स्ट्रेचिंग और प्रेशर तकनीक मांसपेशियों के दर्द और जकड़न को कम करती है. इससे शरीर अधिक लेबल और आरामदायक महसूस करता है.

5. वेट कंट्रोल करने में मदद

यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाकर वजन कंट्रोल में भी सहायक हो सकती है. रेगुलर थाई मसाज से वजन संतुलित रखने में मदद मिलती है.

Latest and Breaking News on NDTV

थाई मसाज कहां लें?

पटाया थाई मसाज के लिए सबसे ज्यादा मशहूर है. यहां के थैरेपिस्ट की तकनीक को दुनियाभर में सराहा जाता है. हालांकि बैंकॉक में भी आपको बेहतरीन थाई मसाज मिल जाएगी, लेकिन पटाया का अनुभव कुछ अलग ही माना जाता है.

कितनी आती है कीमत?

थाईलैंड की मुद्रा थाई भाट है. लोकल लोगों के लिए करीब 150 - 260 भाट यानि 430 रुपये से 750 रुपये तक. विदेशियों के लिए इसकी फीस 420 - 520 भाट (लगभग 700 से 1200 तक होती है.) यानि इतनी खास थेरेपी आपको काफी किफायती दाम में मिल जाती है.

थाई मसाज सिर्फ एक आराम देने वाली प्रक्रिया नहीं, बल्कि यह शरीर और मन को बैलेंस करने का एक प्राकृतिक तरीका है. अगर आप कभी थाईलैंड जाएं, तो इस अनुभव को जरूर लें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com