विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2022

International Women's Day: महिला दिवस पर दें इस दिन की शुभकामनाएं, अपनी जिंदगी की खास महिलाओं को फील कराएं स्पेशल

Happy Women's Day: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस खास अवसर पर आप भी अपने जीवन की हर खास और महत्वपूर्ण महिला को इस दिन की बधाई दे सकते हैं.

International Women's Day: महिला दिवस पर दें इस दिन की शुभकामनाएं, अपनी जिंदगी की खास महिलाओं को फील कराएं स्पेशल
International Women's Day 2022 Wishes: इन मैसेज से सभी को दें महिला दिवस की शुभकामनाएं.

International Women's Day: हर वर्ष 8 मार्च के दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. ये दिन महिलाओं के सम्मान में समर्पित है. महिलाएं न सिर्फ घर बल्कि बाहर भी अपनी मौजूदगी से सब बेहतर बना देती हैं और समाज को जरूरत है कि वह उनके साथ होने वाले हर भेदभाव को दूर करे और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे. आप भी इस दिन अपने जीवन की हर उस महिला को शुक्रिया कह सकते हैं जिसके बिना आपका जीवन अधूरा है. ये मैसेज, शेर व विशेज आपकी मदद करेंगे.

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने भी इस अवसर पर कू के माध्यम से सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं.

क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने भी इस अवसर पर कू करके सभी को महिला दिवस की बधाई दी है. 

तिरे माथे पे ये आंचल बहुत ही खूब है लेकिन 
तू इस आंचल से परचम बना लेती तो अच्छा था

- असरार-उल-हक़-मजाज़

m6fdt4b

जीवन की कला को अपने हाथों से साकार कर, नारी ने सभ्यता और संस्कृति का रूप निखारा है,

नारी का अस्तित्व ही सुन्दर जीवन का आधार है।

अभी रोशन हुआ जाता है रास्ता 
वो देखो एक औरत आ रही है 
- शकील जमाली 

a43bhf4

राह का खार ही क्या गुल भी कुचलना है तुझे 
उठ  मेरी जान मेरे साथ ही चलना है तुझे 

- कैफ़ी आज़मी 

rskgafco

हर दुख दर्द सहकर वो मुस्कुराती है,
पत्थर की दीवारों को औरह ही घर बनाती है. 

सभ्यता का युग तब आएगा

जब औरत की मर्ज़ी के बिना 

कोई औरत को हाथ नहीं लगाएगा. 

- अमृता प्रीतम 

9qe58ge

हर दुख दर्द सहकर वो मुस्कुराती है,
पत्थर की दीवारों को औरह ही घर बनाती है. 

किसी भी समाज की उन्नति उस समाज की औरतों की उन्नति से मापी जा सकती है.

- बी. आर. अंबेडकर 

g1f4rvo

नारी सशक्तिकरण का क्या अर्थ है, 
अगर नारी का सम्मान ना कर सके तो सब व्यर्थ है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
रोजाना चबाएंगे इसकी 10 से 12 पत्तियां तो ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल और मेटाबॉलिज्म होगा मजबूत
International Women's Day: महिला दिवस पर दें इस दिन की शुभकामनाएं, अपनी जिंदगी की खास महिलाओं को फील कराएं स्पेशल
स्किन और हेयर डॉक्टर ने बताया दुल्हन बनने वाली लड़कियों को बालों और त्वचा का ख्याल रखने के लिए क्या करना चाहिए
Next Article
स्किन और हेयर डॉक्टर ने बताया दुल्हन बनने वाली लड़कियों को बालों और त्वचा का ख्याल रखने के लिए क्या करना चाहिए
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com