विज्ञापन

हैदराबाद के डॉक्टर ने शेयर किया 27 किलो वजन घटाने वाला Transformation Secret

Hyderabad Doctor Weight Loss Story: हैदराबाद के मशहूर न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार ने हाल ही एक्स पर पोस्ट शेयर जानकारी दी कि कैसे 6 साल में 27 किलो वजन घटाया.

हैदराबाद के डॉक्टर ने शेयर किया 27 किलो वजन घटाने वाला Transformation Secret
Transformation Secret: डॉक्टर ने कैसे घटाया 27 किलो वजन.

How to lose 27 kg weight: आज के समय में मोटापा एक बड़ी समस्या में से एक है. बढ़ते वजन और लटकती तोंद से आज के समय में अधिकांश लोग परेशान हैं. क्या आप भी वजन कम करने के लिए किसी शॉर्टकट या जादुई दवा की तलाश में रहते हैं? अगर आपका जवाब हां है, तो हैदराबाद के एक डॉक्टर की ये कहानी आपकी सोच बदल देगी. अक्सर लोग चाहते हैं कि 15 दिन या एक महीने में उनका वजन कम हो जाए, लेकिन सच तो यह है कि जो वजन जल्दी गिरता है, वह उतनी ही जल्दी वापस भी आ जाता है. असली और टिकाऊ वेट लॉस वह है जो धीरे-धीरे, लेकिन सही तरीके से हो. तो चलिए जानते हैं वजन को कम करने के लिए डॉक्टर ने लाइफस्टाइल में क्या बदलाव किए. 

Latest and Breaking News on NDTV

हैदराबाद के मशहूर न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार ने हाल ही में अपने एक मरीज की ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी सोशल मीडिया (X) पर शेयर की है, जिसे जानकर आप भी कहेंगे मेहनत कभी बेकार नहीं जाती.  

​100 किलो के 'मरीज' से 73 किलो के 'फिट इंसान' तक का सफर ​डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि उनके एक मरीज ने पिछले 6 सालों में अपनी मेहनत और अनुशासन से पूरी तरह कायाकल्प कर लिया है. साल 2020 में उस व्यक्ति का वजन 100 किलो था. सिर्फ वजन ही नहीं, बल्कि उनकी मेडिकल रिपोर्ट भी काफी डरावनी थी.

​उनकी कमर (Waist circumference) 96 सेंटीमीटर था. ट्राइग्लिसराइड्स 300 के खतरनाक स्तर पर थे और शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) की मात्रा 150 थी. इतना ही नहीं, उनका HbA1c लेवल 6 था, जिसका मतलब है कि वे प्री-डायबिटीज (डायबिटीज होने से ठीक पहले की स्टेज) और इंसुलिन रेजिस्टेंस की चपेट में थे. 

​2026 में बदला नज़ार- न दवा, न कोई शॉर्टकट

​डॉक्टर ने जब 2026 की रिपोर्ट शेयर की, तो हर कोई हैरान रह गया. 6 साल की निरंतर कोशिशों के बाद आज उस व्यक्ति का वजन 73 किलो है. यानी उसने बिना किसी सर्जरी या भारी-भरकम दवाओं के 27 किलो वजन कम कर लिया.
​अब न तो उन्हें प्री-डायबिटीज का खतरा है और न ही उनका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है. वह अब पूरी तरह से एक 'मेटाबॉलिकली हेल्दी' इंसान बन चुके हैं. उनकी तोंद गायब हो चुकी है और शरीर की सूजन (Inflammation) भी कम हो गई है.

​क्या है इस ट्रांसफॉर्मेशन का राज?

​डॉक्टर ने बताया कि इस बदलाव के पीछे कोई सीक्रेट दवा नहीं, बल्कि 4 सिंपल नियम थे जिनका मरीज ने 6 साल तक ईमानदारी से पालन किया.

  • रनिंग- (Running) मरीज ने हफ्ते में लगभग 4 से 5 घंटे दौड़ना शुरू किया. यह कार्डियो एक्सरसाइज फैट बर्न करने में सबसे ज्यादा मददगार रही.
  • ​स्ट्रेंथ ट्रेनिंग- (Strength Training) सिर्फ दौड़ना ही काफी नहीं था. हफ्ते में 2 से 3 दिन उन्होंने जिम में वजन उठाकर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की, जिससे मांसपेशियां (Muscles) मजबूत हुईं.
  • भरपूर नींद- वजन घटाने के लिए हम अक्सर नींद को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इस मरीज ने रोजाना 7 से 8 घंटे की गहरी नींद ली.
  • ​सही खान-पान- डाइट में कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं, बल्कि 'कंसिस्टेंसी' रखी. घर का बना साफ-सुथरा खाना और बाहर के जंक फूड से दूरी बनाई.

ये भी पढ़ें- AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने बताया 14 दिन तक रोजाना कॉफी पीने से क्या होता है?

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com