विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2017

सिर्फ एक ट्रिक से हमेशा के लिए दूर करें झड़ते बालों की परेशानी, जानिए कैसे

वैज्ञानिकों के मुताबिक प्याज़ के जूस में डाएट्री सल्फर पाया जाता है. इस सल्फर में मौजूद अमिनो एसिड प्रोटीन एक महत्वपूर्ण अवयव है. सल्फर से भरपूर प्रोटीन और खासकर कैरेटिन बालों की ग्रोथ में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं.

सिर्फ एक ट्रिक से हमेशा के लिए दूर करें झड़ते बालों की परेशानी, जानिए कैसे
हेयर फॉल रोकने का असरदार तरीका
  • प्याज़ के जूस में डाएट्री सल्फर होता है
  • विटामिन C, A और E का रिच सोर्स है प्याज़
  • किसी भी तेल में मिक्स करकें इसे लगाएं
नई दिल्ली: बालों के झड़ने से हर कोई परेशान है. रोज़ाना तकिए पर, फर्श पर, कंघी में, कंधों पर जैसी कई जगहों पर सैकड़ों बालों को गिरते देखना. मंहगे शैम्पू, हेयर पैक्स और रेगुलर ऑयलिंग से भी कोई फायदा ना मिल पाना. ऐसे में हर दिन बालों में हाथ डालना उन्हें काढ़ना कम कर देते हैं. लेकिन आप इस एक चीज़ से अपने बालों की जान बचा सकते हैं. 

और वो है प्याज़. वैज्ञानिकों के मुताबिक प्याज़ के जूस में डाएट्री सल्फर पाया जाता है. इस सल्फर में मौजूद अमिनो एसिड प्रोटीन एक महत्वपूर्ण अवयव है. सल्फर से भरपूर प्रोटीन और खासकर कैरेटिन बालों की ग्रोथ में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं. इसके अलावा प्याज़ पोटेशियम, विटामिन C, A और E का अच्छा सोर्स है. ये सब भी बालों को पतला होने से रोकते हैं और डैंड्रफ को भी कम करते हैं.

इसीलिए प्याज के जूस को स्कैल्प और बालों में लगाया जाता है. इसमें मौजूद सल्फर बालों को मज़बूत और घना बनाते हैं, जिससे बालों का गिरना कम हो जाता है. लेकिन इसे बालों पर लगाने का एक सही तरीका फॉलो किया जाता है, जो नीचे दिया गया है. 
 
onion

स्टेप 1 - प्याज़ को छीलें और छोटे-छोटे टुकड़ों में कांटे. इन टुकड़ों को मिक्सी में डालें और पीसें.

स्टेप 2 - एक पतला कपड़ा लें और इसमें पिसी हुई प्याज़ को डालकर एक कटोरी में इसका जूस निकालें. 

स्टेप 3 - इस जूस को अपने किसी भी तेल में मिक्स करें जैसे बदाम, जैतून या फिर नारियल. 

स्टेप 4 - अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे बालों की जड़ों पर लगाएं और अच्छे से मसाज करें. 

स्टेप 5 - एक घंटे इसे रखने के बाद बालों को शैम्पू कर लें. अच्छे रिज़ल्ट के लिए इस प्रोसेस को हफ्ते में दो बार करें. 

 देखें वीडियो - सर्दियों में कैसे रखें त्वचा का ख़्याल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair Fall Control Tips In Hindi, How To Stop Hair Fall Immediately Home Remedies, How To Stop Hair Fall And Grow New Hair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com