Homemade Shampoo For Hair : तकरीबन हर युवती की चाहत होती है कि जब वो अपने बाल खोलकर लहराए तो वो चमचमाते हुए नजर आएं. यही वो चाहत है जो बार बार महंगे प्रोडक्ट खरीदने पर मजबूर कर देती है. पर, अक्सर नतीजा कुछ खास नहीं मिलता. लेकिन इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए महंगे प्रोडक्ट के सहारे रहना ही क्यों, जब एक घरेलू और देसी नुस्खा (Home Remedies For Hair Problems) ही आपकी प्रॉब्लम को काफी हद तक खत्म कर सकता है. काले, घने और जड़ से मजबूत बालों को हासिल करने के लिए आप घर पर ही एक शैंपू तैयार कर सकते हैं. चलिए बताते हैं ये शैंपू बनाने के लिए आपको किन-किन चीजों की जरूरत होगी. और ये शैंपू कैसे बनकर तैयार होगा.
Face wash की जगह चावल के पानी से धोएं चेहरा, स्किन से जुड़ी दिक्कतें होंगी छूमंतर
इन चीजों से बनाएं शैंपू - Things Required To Make Homemade Shampoo
- एलोवेरा
- नीम की पत्तियां
- शिकाकाई
- रीठा
इस तरह बनाएं शैंपू - Process To Make Homemade Shampoo
- सबसे पहले एक बर्तन लें. इस बर्तन में पानी गर्म होने के लिए रख दें.
- इस पानी में नीम के पत्ते डालें. ध्यान रहे कि आपको कम से कम 10 से 15 ताजे नीम की पत्तियां लेनी हैं.
- इस पानी में रीठा भी मिक्स कर दें. रीठे को मिलाने से पहले उसकी बीजें निकाल कर अलग कर दें.
- पानी को अच्छे से उबालने के बाद, गैस बंद कर दें. और पानी को ढककर रख दें. ताकि, रीठे और नीम की पत्तियों के गुण पानी में अच्छे से इंफ्यूज हो जाएं.
- इस पानी के गुनगुना होने के बाद इसमें 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं.
- आखिर में शिकाकाई पाउडर मिलाकर, फिर से ढक कर रख दें.
- जब पानी पूरी तरह ठंडा हो जाए, तब इसे महीन कपड़े या फिर पतली छन्नी की मदद से छान लें.
इस तरह करें इस्तेमाल - How To Use Homemade Shampoo
- इस होममेड शैंपू को लगाने से पहले बालों को अच्छे से मसाज दें.
- बालों को पूरी तरह सुलझा लें. ताकि हर बाल में शैंपू लग सके.
- अब होममेड शैंपू को हाथ में लें और बालों में मसाज करते हुए लगा लें.
- कम से कम पंद्रह मिनट शैंपू को बालों में लगा रहने दें.
- नहाते समय बालों को अच्छे से वॉश करें. ये ध्यान रखें कि बालों या स्कैल्प में शैंपू बिलकुल न छूटे.
- इस शैंपू को आप हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं.
होममेड शैंपू के फायदे - Benefits Of Using Homemade Shampoo
- इस होममेड शैंपू में जो नेचुरल चीजे हैं वो सभी बालों के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं.
- नीम में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं. जिसकी वजह से बालों की स्कैल्प में किसी तरह का इंफेक्शन नहीं पनप पाता.
- एलोवेरा जेल में भी एंटी इंफ्लेमेटरी होती है. साथ ही ये स्कैल्प को अच्छे से हाइड्रेट भी रखती है. जिसकी वजह से बाल मजबूत होते हैं.
- शिकाकाई और रीठे से बालों को मजबूती मिलती है. इनके नियमित इस्तेमाल से बालों का उलझना भी कम होता है.
- इस शैंपू की वजह से बाल हार्मफुल केमिकल से भी बचे रहते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं