विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2019

TikTok Trending Video: अब WhatsApp में भी लग सकता है फिंगरप्रिंट लॉक, अपनाएं ये Trick

WhatsApp पर Fingerprint Lock: मोबाइल के सारे फीचर एक-तरफ और वॉट्सऐप की चैट्स (WhatsApp Chats) दूसरी तरफ. लेकिन अब आपको टेंशन लेने की जरुरत नहीं. क्योंकि TikTok पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने सारी परेशानियों का हल निकाल दिया है.

Also Read in
TikTok Trending Video: अब WhatsApp में भी लग सकता है फिंगरप्रिंट लॉक, अपनाएं ये Trick
ऐसे लगाएं वॉट्सऐप पर फिंगर प्रिंट सेंसर...
नई दिल्ली:

WhatsApp पर लगातार कोई ना कोई नया फीचर या अपडेशन आता रहता है. लेकिन जितना एडवांस ऐप उतना ही उसकी प्राइवेसी की चिंता. इसके अलावा जिन लोगों ने हाल ही में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना शुरू किया है, उनके लिए सिक्योरिटी की और टेंशन. पता चला कब कौन-सी फोटो या वीडियो कहां खुल जाए और आपका फोन किसके हाथ लग जाए. जी हां, मोबाइल के सारे फीचर एक-तरफ और वॉट्सऐप की चैट्स (WhatsApp Chats) दूसरी तरफ. लेकिन अब आपको टेंशन लेने की जरुरत नहीं. क्योंकि TikTok पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने सारी परेशानियों का हल निकाल दिया है. इस फिंगरप्रिंट लॉक (Fingerprint Lock) को लगाने के लिए आपको किसी और ऐप को डाउनलोड करने की जरुरत नहीं पड़ेगी.

WhatsApp पर Fingerprint Lock सेंसर लगाने का तरीका

इन स्टेप्स से समझिए WhatsApp पर Fingerprint Lock सेंसर लगाने का तरीका...
1. सबसे पहले गूगल प्लेस्टोर पर जाकर अपने वॉट्सऐप को अपडेट कीजिए.
2. अपडेट करने के बाद सेटिंग पर जाइए.
3. सेटिंग के बाद अकाउंट्स पर जाइए.
4. अकाउंट्स के बाद प्राइवेसी पर क्लिक कीजिए.
5. प्राइवेसी ऑप्शन में आखिर में फिंगरप्रिंट्स पर क्लिक कीजिए.
6. अब अनब्लॉक विद फिंटरप्रिंट पर क्लिक कीजिए.
7. अब कंफर्म फिंगरप्रिंट पर क्लिक करके मोबाइल में मौजूद सेंसर पर अपनी फिंगर लगाइए.
8. फिंगर प्रिंट लगाते ही 'Unlock with fingerprint' ग्रीन हो जाएगा.
9. इसके नीचे ऑटोमैटिकली लॉक का ऑप्शन आएगा. इसमें आप अपनी पसंद के हिसाब से वक्त चुन सकते है. जैसे तुंरत, एक मिनट बाद या फिर तीस मिनट बाद.
10. ऑटोमैटिकली लॉक का ऑप्शन चुनते ही आपके वाट्सऐप पर फिंगरप्रिंट लॉक लग चुका है.

अब मोबाइल पर लगे फिंगर प्रिंट सेंसर की ही तरह आपका वाट्सऐप भी आपकी ऊंगुली से ही खुलेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
WhatsApp, WhatsApp Lock, WhatsApp Fingerprint Lock, WhatsApp Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com