बनारसी और सिल्क की साड़ियां आपको सबसे ज्यादा शादी-ब्याह, त्योहार या कोई खास प्रोग्राम में महिलाएं पहनें दिख जाएंगी. क्योंकि महिलाएं अपनी महंगी सिल्क और बनारसी साड़ियां ऐसे ही समय में निकालती हैं. ये साड़ियां हर महिला की अलमारी में आपको जरूर मिलेंगी. बस इनकी संख्या कम हो सकती है क्योंकि ये मंहगी होती हैं. लेकिन सोचिए, किसी पार्टी में आपकी फेवरेट बनारसी साड़ी पर पनीर की ग्रेवी, चाय या तेल गिर जाए, तो पूरा मूड खराब हो जाता है ना?
सबसे पहला ख्याल आता है लॉन्ड्री और भारी-भरकम ड्राई क्लीनिंग के खर्चे का. लेकिन क्या हो अगर हम आपसे कहें कि आपको अपनी कीमती सिल्क साड़ी के दाग हटाने के लिए ड्राई क्लीनर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है? जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना. आज हम आपको @vlzaris इंस्टाग्राम पर शेयर हैक्स के बारे में बता रहे हैं.
कैसे हटाएं सिल्क और बनारसी साड़ी के दाग- (How To Remove Stains From Silk And Banarasi Saree)
1. माइल्ड शैम्पू-
सिल्क का फैब्रिक बहुत ज्यादा नाजुक होता है. इस पर कभी भी नॉर्मल डिटर्जेंट या कपड़े धोने वाला कड़ा साबुन न लगाएं, क्योंकि इससे साड़ी का रंग उड़ सकता है और कपड़ा कमजोर हो सकता है. इसकी जगह बच्चों वाले बेबी शैम्पू या किसी भी माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें.
क्या करें- ठंडे पानी में थोड़ा सा शैम्पू मिलाएं और दाग वाली जगह को हल्के हाथों से साफ करें.
2. कॉर्नस्टार्च-
अगर साड़ी पर किसी सब्जी, घी, बटर या तेल का दाग लग गया है, तो बिल्कुल मत घबराइए.
क्या करें- दाग वाली जगह पर तुरंत थोड़ा सा कॉर्नस्टार्च या टेलकम पाउडर छिड़क दें. इसे कुछ मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. कॉर्नस्टार्च सारा तेल सोख लेगा. इसके बाद एक सॉफ्ट कपड़े से पाउडर को हटा दें, दाग एकदम हल्का हो जाएगा.
3. सफेद सिरका-
अगर साड़ी पर चाय, कॉफी या जूस का दाग लग गया है, तो सफेद सिरका सबसे बेस्ट है.
क्या करें- एक कप पानी में एक चम्मच सफेद सिरका मिलाएं. अब एक साफ कॉटन की मदद से इस मिक्चर को दाग पर धीरे-धीरे लगाएं. सिरका न सिर्फ दाग को काटेगा बल्कि सिल्क की खोई हुई चमक को भी वापस लाएगा.
साड़ी धोते समय इन इन बातों का रखें खास ख्याल-
- साड़ी को पानी में जोर से न रगड़ें और न ही उसे मरोड़ें ऐसा करने से सिल्क के नाजुक धागे टूट सकते हैं या साड़ी का शेप बिगड़ सकता है. पानी निकालने के लिए साड़ी को सिर्फ हल्के हाथों से दबाएं.
- धूप सिल्क के कपड़ों की सबसे बड़ी दुश्मन है. अगर आप बनारसी या सिल्क साड़ी को सीधी तेज धूप में सुखाएंगी, तो उसका रंग फीका पड़ जाएगा और ज़री का काम भी काला पड़ सकता है. इसलिए साड़ी को हमेशा घर के अंदर या किसी ऐसी छांव वाली जगह पर सुखाएं जहां हवा अच्छी आती हो.
ये भी पढ़ें- मैंने 1 महीने तक बाहर की चाय नहीं पी, फिर जो हुआ उसने मुझे हैरान कर दिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं