सर्दियों की शुरुआत होते ही पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं चर्चा में आ जाती हैं. खेतों में फसल के बचे हुए डंठल जलाने से निकलने वाला धुआं आसपास के इलाकों की हवा को प्रदूषित करता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी पराली से कपड़े धोने के साबुन और डिटर्जेंट बनाने में काम आने वाला पदार्थ भी तैयार किया जा सकता है. मोहाली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी (INST) के वैज्ञानिकों ने इस दिशा में एक तकनीक विकसित की है. आइए जानते हैं पराली से साबुन कैसे बनाएं.
पराली के पाउडर से हर्बल या स्क्रब साबुन बनाना
जानकारी के अनुसार, पराली को साफ करके बारीक पाउडर के रूप में इस्तेमाल करें. स्किन के लिए प्राकृतिक एक्सफोलिएटर (स्क्रब) और कपड़े धोने के साबुन में बाइंडर का काम करता है. सबसे पहले सूखी पराली को अच्छी तरह धोकर धूप में सुखा लें और फिर पीसकर एकदम बारीक पाउडर बना लें. साथ ही नहाने के साबुन के लिए ग्लिसरीन सोप बेस को डबल बॉयलर विधि से पिघलाएं या कपड़े धोने के साबुन के लिए वनस्पतिि तेल (जैसे नारियल या पाम ऑयल) को गर्म करें. यदि आप कच्चे तेल से साबुन बना रहे हैं, तो पानी में कास्टिक सोडा (सोडियम हाइड्रॉक्साइड) घोलकर तेल में मिलाएं और गाढ़ा होने तक चलाएं. अब पिघले हुए मिश्रण में पराली का बारीीक पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं ताकि कोई गांठ न रहे. साथ ही इस मिश्रण में खुशबू के लिए एसेंशियल ऑयल (जैसे लैवेंडर या नीम का तेल) और सुरक्षा के लिए थोड़ा प्राकृतिक प्रिजर्वेटिव मििलाएं. साथ ही गाढ़े घोल को सिलिकॉन या लकड़ी के सांचों में डाल दें और 24 से 48 घंटे तक जमने के लिए छोड़ दें. जमने के बाद इसे मनचाहे आकार में काट लें.
पराली से कैसे तैयार होता है साबुन बनाने वाला पदार्थ?
INST की आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. मेनका झा और प्रोफेसर दीपा घोष से जुड़ी इस तकनीक में पराली जलने से निकलने वाली गैसों को इकट्ठा किया जाता है. इसके बाद इन गैसों को खास रासायनिक प्रक्रिया से गुजारकर उपयोगी पदार्थ में बदला जाता है. इस प्रक्रिया से सोडियम कार्बोनेट तैयार किया जा सकता है. सोोडियम कार्बोनेट को आम भाषा में वॉशिंग सोडा भी कहा जाता है. इसका इस्तेमाल कपड़े धोने वाले डिटर्जेंट और साबुन बनाने वाले उद्योगों में होता है. यानी पराली को बेकार समझकर जलााने के बजाय उससे उपयोगी कच्चा माल तैयार करने की संभावना है.
ये भी पढ़ें- चावल के आटे का साबुन कैसे बनाएं? रोज नहाने के लिए घर पर साबुन बनाने का आसान तरीका
क्या घर पर भी बना सकते हैं पराली से साबुन?
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस तकनीक को समझना जरूरी है. यह कोई आसान घरेलू नुस्खा नहीं है जिसे पराली का पाउडर, तेल और सोप बेस मिलाकर तैयार कर लिया जाए. वैज्ञानिकों की बताई प्रक्रिया में गैसों को नियंत्रित तरीके से इकट्ठा करना और रासायनिक रूपांतरण शामिल है. इसलिए घर पर पराली जलाकर या उससे निकली राख मििलाकर साबुन बनाने की कोशिश न करें. खासकर कास्टिक सोोडा जैसे रसायनों का इस्तेमाल बिना प्रशिक्षण और सुुरक्षा उपकरणों के खतरनाक हो सकता है.
पराली जलाने की समस्या का दूसरा रास्ता
इस तकनीक का मकसद फसल के अवशेषों को उपयोगी संसाधन में बदलना है. इससे किसानों को पराली से अतिरिक्त कमाई का विकल्प मिल सकता है और साबुुन-डिटर्जेंट उद्योग को कच्चा माल मिल सकता है. हालांकि, इसे बड़े स्तर पर लागू करने के लिए तकनीक का विस्तार और सुरक्षित प्रबंंधन जरूरी है.
ये भी पढ़ें- कंडे या उपले से गोबर की खाद कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया पौधे में गोबर की खाद कैसे डालें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं