विज्ञापन

बालों को कैसे रखें सॉफ्ट? प्रियंका चोपड़ा की मम्मी ने बताया मेहंदी लगाने का हैक, आप भी जान लीजिए

प्रियंका चोपड़ा की मम्मी डॉक्टर मधु चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से मेहंदी लगाने का हैक शेयर किया है. उन्होंने बताया है कि इस तरह मेहंदी लगाने से बाल एकदम सॉफ्ट रहते हैं.

बालों को कैसे रखें सॉफ्ट? प्रियंका चोपड़ा की मम्मी ने बताया मेहंदी लगाने का हैक, आप भी जान लीजिए
मेहंदी से बालों को सॉफ्ट कैसे बनाएं?
Photo Credit: NDTV

हर महिला की चाहत होती है कि उसके बाल खूबसूरत और मुलायम बने रहें. लेकिन सही से देखभाल न होने और अन्य कई कारणों से हेयरफॉल शुरू हो जाता है और बाल ड्राय, फ्रीजी होना शुरू हो जाते हैं. कई महिलाओं बालों को खूबसूरत बनाए रखने के लिए मेहंदी लगाती हैं, लेकिन इसके बाद कुछ दिनों तक बाल सही रहते हैं, उसके बाद फिर से समस्याएं शुरू हो जाती हैं. हाल ही में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की मम्मी डॉक्टर मधु अखोरी चोपड़ा ने मेहंदी लगाने का हैक बताया है जिससे बाल एकदम सॉफ्ट रहेंगे. उनका बताया हुआ ये हैक आप भी अपना सकते हैं...

डॉक्टर मधु का मेहंदी हैक

प्रियंका चोपड़ा की मम्मी डॉ. मधु चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर की है जिसमें वह मेहंदी लगाए हुए नजर आ रही हैं. उन्होंने बताया कि वीडियो शूट होने तक मेहंदी लगाए हुए एक घंटा हो चुका था और उन्होंने बालों को ऊपर बांध रखा था. मेहंदी सूख गई थी, इसलिए उनकी हेल्पर बालों में तेल लगा रही थीं. ये कोई आम तेल नहीं बल्कि एक हर्बल ऑयल था, जिसमें जमेरी ऑयल और कैस्टर ऑयल मिलाया हुआ था. डॉक्टर मधु बताती हैं कि ये तेल मेहंदी को नमी देने में मदद करता है और इससे बाल रूखे नहीं होते.

बालों की जड़ों को मिलती है नमी

डॉक्टर मधु चोपड़ा बताती हैं कि मेहंदी लगाने से अक्सर उनके बाल ड्राई हो जाते हैं, लेकिन इस तेल के मिश्रण की वजह से बाल मुलायम और सॉफ्ट बने रहते हैं. आगे उन्होंने बताया कि वह इस तेल को करीब आधे घंटे तक बालों में लगाए रखती हैं. इससे बालों की जड़ों को नमी मिलती है, जबकि स्कैल्प पर इसका असर नहीं पड़ता. अगर आप भी मेहंदी से बालों को सॉफ्ट बनाना चाहती हैं, तो आप डॉक्टर मधु का ये हैक अपना सकती हैं.

40 साल से ज्यादा का एक्सपीरिएंस

डॉक्टर मधु चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नई सीरीज शुरू की है, जिसमें वह अपने हेयर केयर रूटीन के बारे में बताती हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की मां डॉक्टर मधु चोपड़ा एक हेल्थकेयर प्रोफेशनल हैं और उन्हें 40 साल से ज्यादा का एक्सपीरिएंस है. डॉक्टर मधु अपने अपने सोशल मीडिया पर कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट, घर पर किए जाने वाले स्किनकेयर हैक्स और अपने  ब्यूटी रूटीन से जुड़े टिप्स शेयर करती रहती हैं.

यह भी पढ़ें: मानसून के सीजन में घर को मच्छरों से कैसे बचाएं? एक्सपर्ट ने बताई जरूरी टिप्स

यह भी पढ़ें: Lipstick का कलर आप पर अच्छा लगेगा या नहीं? इस स्मार्ट ट्रिक से चल जाएगा पता, Fashion Influencer ने बताया कमाल का तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Hair Hack, Priyanka Chopra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com