चेहरे की खूबसूरती का ध्यान तो ज्यादातर लोग रखते हैं लेकिन गर्दन, कोहनी और घुटनों की देखभाल अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. इन जगहों पर त्वचा का रंग गहरा दिखने पर कई लोग इसे मैल समझकर जोर-जोर से रगड़ने लगते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों नींबू, इनो, शैंपू और कॉफी से त्वचा साफ करने के कई नुस्खे बताए जा रहे हैं. हालांकि, हर नुस्खा त्वचा के लिए सुरक्षित या असरदार हो, यह जरूरी नहीं है. त्वचा एक्सपर्ट के मुताबिक, कालापन गंदगी के अलावा टैनिंग, रगड़ या पिगमेंटेशन की वजह से भी हो सकता है. ऐसे में इसे दूर करने के लिए त्वचा की सही देखभाल करना जरूरी है.
गर्दन, कोहनी और घुटनों का कालापन कैसे दूर करें?
सोशल मीडिया पर नींबू, इनो, शैंपू, कॉफी और नारियल तेल को मिलाकर त्वचा पर लगाने का नुस्खा वायरल होता रहता है. दावा किया जाता है कि इससे 15 मिनट में जमा मैल निकल जाता है. हालांकि, इस मिश्रण के असरदार होने के पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं. नींबू में मौजूद एसिड और इनो जैसे उत्पाद त्वचा में जलन पैदा कर सकते हैं. शैंपू भी शरीर की त्वचाा के लिए बनाया गया क्लींजर नहीं है. इसलिए इस मिश्रण को गर्दन, कोहनी या घुटनों पर लगाने से बचें.
- हल्के क्लींजर से सफाई करें: गर्दन, कोहनी और घुटनों को हल्के हाथों से साफ करें.
- नींबू और इनो से बचें: इनसे त्वचा में जलन हो सकती है.
- मॉइस्चराइजर लगाएं: त्वचा का रूखापन कम करने के लिए नियमित इस्तेमाल करें.
- सनस्क्रीन लगाएं: धूप से होने वाली टैनिंग से बचने के लिए खुले हिस्सों पर लगाएं.

ये भी पढ़ें- रात को सोते समय पैरों पर घी लगाने से क्या होता है? पैरों के तलवों में घी की मालिश कैसे करें
हल्के क्लींजर से करें सफाई
जानकारी के अनुसार, अगर त्वचा पर धूल, पसीना या गंदगी जमा है तो नहाते समय हल्के क्लींजर और गुनगुने पानी से सफाई करें. त्वचा को लूफाह या स्क्रब से जोर-जोर से रगड़ने से बचें. इससे जलन बढ़ सकती है और कालापन भी गहरा हो सकता है. इसके अलावा, नहाने के बाद त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाएं. इससे त्वचा का रूखापन कम करने में मदद मिलती है. कोहनी और घुटनों की त्वचा ज्याादा रूखी रहती है, इसलिए इन हिस्सों पर नियमित मॉइस्चराइजर लगानाा फायदेमंद हो सकता है.
टैनिंग से बचने के लिए लगाएं दूध और हल्दी
धूप के संपर्क में आने से गर्दन और हाथों की त्वचा पर टैनिंग हो सकती है. ऐसे में दूध में हल्दी मिलाकर गर्दन पर लगाने पर टैनिंग कम होने में असर दिखता है. इसके लिए एक चम्मच दूध में एक चम्मच ही हल्दी मिलााएं और आधा चम्मच शहद डालकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को सीधा गर्दन पर लगाने के 10 मिनट बाद धोकर हटा लें.
कब एक्सपर्ट से लें सलाह
अगर गर्दन या शरीर के दूसरे हिस्सों पर कालापन लंबे समय से बना हुआ है, त्वचा मोटी और मखमली दिखाई देती है या कालापन अचानक बढ़ रहा है तो त्वचा एक्सपर्ट से सलाह लें. हर तरह का कालापन मैल नहीं होता, इसलिए घरेलू नुस्खों से उसे हटाने की कोशिश करने के बजााय सही कारण जानना जरूरी है.
ये भी पढ़ें- तांबे का लोटा कैसे चमकाएं? पीतल का लोटा कैसे साफ करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं