Toxic relation se kaise niklen : टॉक्सिक रिलेशन एक ऐसा संबंध है, जो शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से अच्छा नहीं होता है. ऐसे रिश्ते में आपके आत्म सम्मान और मानसिक शांति पर बुरा असर पड़ता है. इसलिए आप ऐसे किसी रिलेशन में हैं तो उससे निकल जाना अच्छा है. इसके लिए हम यहां पर 5 आसान टिप्स (5 tips to get over of bad realtion) बता रहे हैं, जिससे आपको टॉक्सिक रिलेशन को पहचानना और उससे उबरना दोनों आसान हो जाएगा.
क्या आपको भी कंबल धोने में होती है परेशानी, तो इस आसान तरीके से वॉशिंग मशीन में क्लीन करें Blanket
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
टॉक्सिक रिलेशन से कैसे बचें - How to escape a toxic relationship
अगर किसी रिश्ते में केवल एक व्यक्ति के ही मन का हो रहा है और आपकी बात को तवज्जो नहीं दी जा रही है, तो यह टॉक्सिक रिलेशन के लक्षण हैं. ऐसे में आपको सामने वाले से अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए. क्योंकि किसी भी रिश्ते में आत्म सम्मान बहुत जरूरी है.
साथ ही आपको अपने मूल्यों और सहनशक्ति को पहचानना बहुत जरूरी है, ताकि आपको पता चल सके आप क्या बर्दाश्त कर सकते हैं और क्या नहीं.
इसके अलावा रिश्तों में सीमाओं का तय होना भी बहुत जरूरी है. अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ हैं, जो आपके सीमाओं का सम्मान नहीं करता, तो यह टॉक्सिक हो सकता है.
आप अपने पार्टनर से अपनी भावनात्मक, शारीरिक और मानसिक सीमाओं के बारे में स्पष्ट बात करें. इसके बावजूद अगर वो उल्लंघन करता है, तो फिर आपको तय करना होगा रिश्ते में रहना सही है या नहीं.
अगर आप किसी रिश्ते में मानसिक और शारीरिक शांति खो रहे हैं चाहे पति-पत्नी का हो या फिर प्रेमी-प्रेमिका का, तो थोड़ी देर के लिए उससे दूरी बनाकर आप अपने जीवन के बारे में सोच सकते हैं. कभी-कभी एक छोटा ब्रेक लेना आपकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं