विज्ञापन

गर्मियों में किचन को ठंडा कैसे रखें? अपनाएं ये आसान टिप्स, नहीं होगा हाल-बेहाल

Kitchen Ko Thanda Rakhne Ka Tarika: अगर आपको भी गर्मियों में किचन में जाने का मन नहीं करता, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. अब आप कुछ स्मार्ट तरीकों को अपनाकर अपने किचन को ठंडा रख सकते हैं.

गर्मियों में किचन को ठंडा कैसे रखें? अपनाएं ये आसान टिप्स, नहीं होगा हाल-बेहाल
रसोई को कैसे रखें ठंडा?

Kitchen Ko Thanda Rakhne Ka Tarika: गर्मियां आते ही घर का सबसे गर्म कोना बन जाता है, किचन. चलती भाप, गैस की आंच और कम वेंटिलेशन के कारण  इस जगह का तापमान और ज्यादा बढ़ जाता है, जिसके चलते खाना बनाना खाना बनाना किसी चुनौती से कम नहीं लगता है. अगर आपको भी गर्मियों में किचन में जाने का मन नहीं करता, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. अब आप कुछ स्मार्ट तरीकों को अपनाकर अपने किचन को ठंडा रख सकते हैं. यहां जानें क्या करना होगा?

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे रखें गर्मियों में रसोई को ठंडा?

गैस की जगह इंडक्शन का इस्तेमाल करें: गस स्टोव से बहुत ज्यादा हीट निकलती है, जिसके कारण किचन में तापमान बढ़ सकता है और गर्मी लग सकती है. ऐसे में रसोई को ठंडा बनाए रखने के लिए आप इंडक्शन, एयर फ्रायर या ओटीजी जैसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं. गर्मियों में रसोई को ठंड रखने में मदद कर सकते हैं.

कूलर या छोटा टेबल फैन रखें: अगर आपकी किचन में कोई खिड़की या वेंट नहीं है, तो आप तापमान को सामान्य बनाए रखने के लिए एक छोटा सा कूलर या काउन्टर की ओर फेस करता हुआ टेबल फैन रख सकते हैं. यह रसोई की गर्मी को काफी हद तक कम करने में मदद कर सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

पानी की भाप से बचें: उबलते बर्तन और खुली भाप से किचन में उमस बाद सकती है. ऐसे में ध्यान रखें, खाना हमेशा ढक्कन लगाकर ही पकाएं और उबलने वाले बर्तनों के ढक्कन को थोड़ा झुका कर रखें, ताकि भाप बाहर न निकलें. ऐसा करने से भी किचन को ठंडा रखा जा सकता है.

गैस कम जलाएं: अगर आप गैस को ज्यादा समय तक चालू रखते हैं, तो इससे किचन में गर्मी बढ़ सकती है. इसलिए पहले ही सारी सब्जियां काट लें, जो-जो समान लगेगा सब निकालकर रख लें और फिर गैस ऑन करें. 

इसे भी पढ़ें: 10 दिन के जम्मू-कश्मीर टूर पर निकले पर्यटक ने शेयर किया अनुभव, महज 3 दिन में जमकर लूट मजे, और 7 दिन करेंगे धमाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com