शाम होते ही छूत, बालकनी या घर के आसपास लगे पेड़ों पर चमगादड़ों (How to scare bats away from your home) का आना काफी आम बात हैं. लेकिन अगर ये एक साथ झुंड में आ जाए तो ये खौफनाक तो होती ही है, साथ में सेहत और साफ-सफाई के लिहाज से भी बड़ा खतरा हो जाता है. इनकी बीट से फैलने वाली बदबू और इंफेक्शन से बच्चों को बुजुर्गों को बचाना बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाता है. अगर आप चमगादड़ों से परेशान हैं, तो ये खबर आपके लिए काफी जरूरी हो सकती है. आज हम आपको ऐसे कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप घर-बालकनी में चमगादड़ों (how to get bat out of house at night) को आने से रोक सकते हैं.
घर में चमगादड़ आए तो क्या करें?
घर में अगर चमगादड़ (bat repellent) आ जाए तो सबसे घबराएं नहीं. आप शांति से घर के दरवाजों और खिड़कियों को खोल दें, ताकि वे खुद ही बाहर उड़कर जा सके. इसके अलावा आप कुछ आसान घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं.
1. लाइट बंद करें
अगर घर में चमगादड़ आ जाए, तो घबराने की बजाय सबसे पहले घर की सभी लाइटें बंद कर दें. इसके बाद जिस कमरे में चमगादड़ है, उसे छोड़कर बाकी कमरों के दरवाजे बंद कर दें और केवल बाहर जाने वाला दरवाजा या खिड़की खुली रखें. इससे चमगादड़ खुले रास्ते की से आसानी से बाहर निकल सकता है.

2. डिब्बे या गत्ते का इस्तेमाल करें
अगर चमगादड़ किसी जगह पर बैठा हुआ है, तो उसके ऊपर धीरे-धीरे कोई डिब्बा, बाल्टी या बड़ा कंटेनर रख दें. इसके बाद एक मजबूत गत्ते या कार्डबोर्ड को सावधानी से कंटेनर के नीचे सरकाकर उसे पूरी तरह बंद कर दें. ऐसा करने से चमगादड़ सुरक्षित रूप से कंटेनर के अंदर आ जाएगा.
3. बाहर छोड़ दें
डिब्बे में बंद चमगादड़ को धीरे से घर के बहार ले जाएं और सुरक्षित रूप से छोड़ दें. डिब्बा पकड़ते समय ध्यान रखें कि आप दस्ताने पहन लें.
चमगादड़ किस गंध से नफरत करते हैं?
चमगादड़ (bat repellent chemicals) पेपरमिंट, यूकेलिप्टस, दालचीनी जैसी तेज और तीखी गंधों वाली चीजों से नफरत करते हैं. दरअसल, चमगादड़ की सूंघने की शक्ति बहुत तेज होती है और इन चीजों की तेज गंध उन्हें परेशान कर सकती है.
घर में जहां चमगादड़ बार-बार आती है वहां आप एक स्प्रे छिड़क सकते हैं. इसके लिए आप पुदीना के तेल की कुछ बूंदे पानी में मिलाएं और स्प्रे बोतल में भर लें. इस स्प्रे को चमगादड़ जहां बैठता है वहां छिड़क दें. इसके अलावा आप दालचीनी पाउडर का भी छिड़काव कर सकते हैं.
पेड़ से चमगादड़ कैसे भगाएं?
पेड़ पर चमगादड़ को बार-बार आने से रोकने के लिए आप कहीं आसपास लाइट ऑन कर छोड़ सकते हैं. दरअसल, चमगादड़ अंधेरे और शांत कोनों को पसंद करते हैं. ऐसे में लाइट से चमगादड़ घर में नहीं आएंगे और टिकेंगे नहीं. साथ ही शोर मचाने से भी चमगादड़ भाग सकते हैं.
यह भी पढ़ें- घर में बार-बार बन जाते हैं मकड़ी के जाले? ये 4 काम करने से दोबारा नजर नहीं आएगा एक भी जाला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं