जींस हर किसी की वॉर्डरोब का सबसे जरूरी हिस्सा होती है. आप इसे ऑफिस से लेकर पार्टी और लगभग हर जगह स्टाइल कर सकते हैं. लेकिन कई बार महंगी जींस खरीदने के बाद भी वो अच्छी नहीं लगती है. कभी जींस की फिटिंग सही नहीं आती है, तो कभी उसे पहनने में आराम नहीं मिलता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. फेमस इमेज स्टाइलिस्ट और इंटीग्रेटिव वेलनेस कोच टीना वालिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में स्टाइलिस्ट ने अपने लिए परफेक्ट जींस खरीदने का आसान तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
कैसे खरीदें सही जींस?
टीना वालिया बताती हैं कि जींस हमेशा अपने बॉडी टाइप को देखकर लेनी चाहिए. हर किसी का बॉडी टाइप अलग होता है और हर बॉडी शेप पर अलग-अलग तरह की जींस अच्छी लगती हैं.
ट्रायंगल बॉडी शेपअगर आपके हिप्स और जांघों का हिस्सा शरीर के ऊपरी हिस्से से ज्यादा चौड़ा है, तो इसे ट्रायंगल बॉडी शेप कहा जाता है. स्टाइलिस्ट बताती हैं, ट्रायंगल बॉडी शेप पर बूटकट या वाइड-लेग जींस सबसे अच्छी लगती है. इसके साथ हाई-वेस्ट या मिड-राइज जींस भी अच्छा लुक देती हैं. इससे बॉडी का बैलेंस बेहतर दिखता है और फिटिंग भी ज्यादा अच्छी लगती है.
राउंड बॉडी टाइपअगर आपके पेट के आसपास ज्यादा फैट है और शरीर का बीच वाला हिस्सा थोड़ा भारी है, तो आपकी बॉडी राउंड शेप या एप्पल बॉडी शेप मानी जाती है. ऐसे लोगों को हमेशा हाई-वेस्ट जींस खरीदनी चाहिए. साथ ही ऐसी जींस चुनें जो थोड़ा ढीली हो और जिसमें स्ट्रेच हो. इससे जींस पहनने में भी आरामदायक लगेगी और पेट के आसपास अच्छी फिटिंग भी मिलेगी.
ऑवरग्लास बॉडी टाइपअगर आपके कंधे और हिप्स लगभग बराबर हैं और कमर पतली है, तो आपकी बॉडी ऑवरग्लास शेप की है. इस बॉडी टाइप पर स्ट्रेट-लेग और वाइड-लेग जींस सबसे ज्यादा अच्छी लगती हैं. हाई-वेस्ट जींस आपकी कमर को और हाइलाइट करती हैं और बॉडी के नेचुरल कर्व्स को भी खूबसूरती से दिखाती हैं.
ऐसे में अगली बार जींस खरीदते समय सिर्फ कलर या डिजाइन पर नहीं, बल्कि अपने बॉडी टाइप और सही फिटिंग पर भी ध्यान दें. इससे अलग उसे पहनकर जरूर देखें. बैठकर, चलकर और थोड़ा झुककर चेक करें कि जींस आरामदायक है या नहीं. हमेशा सही साइज लें और ऐसे फैब्रिक की जींस चुनें जिसमें थोड़ा स्ट्रेच हो. इससे जींस की फिटिंग भी अच्छी आएगी और पहनने में भी आराम रहता है.
यह भी पढ़ें- माथे, ठुड्डी, कमर और स्कैल्प...बॉडी के किस पार्ट पर एक्ने होने पर क्या लगाएं? Dermatologist से जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं