विज्ञापन

खिड़की का शीशा कैसे साफ करें? शीशे में चमक लाने के लिए क्या किया जाता है

शीशे में चमक लाने के लिए किसका प्रयोग करना चाहिए? दीवाली आ रही है और घर की साफ सफाई के साथ के जरूरी है, घर की ख‍िड़की के शीशे कैसे साफ करें. यहां आपको ग्‍लास साफ करने का ऐसा तरीका बता रहे हैं क‍ि 5 म‍िनट में कैसे साफ करें.

खिड़की का शीशा कैसे साफ करें? शीशे में चमक लाने के लिए क्या किया जाता है
ग्लास साफ करने के लिए कौन सा लिक्विड सबसे अच्छा है.

Shishe mein chamak laane ke liye prayog kiya jata hai : घर में लगे शीशे को साफ करने के बाद भी अगर उस पर पानी के दाग, उंगलियों के निशान और धूल नजर आती है तो बार-बार कपड़ा मारने से भी परेशानी दूर नहीं होती है. कई बार गलत तरीके से सफाई करने के कारण शीशे पर लकीरें पड़ जाती हैं और उसकी चमक फीकी नजर आने लगती है. ऐसे में महंगे क्लीनर खरीदने से पहले सफाई का सही तरीका जानना बहुत जरूरी है. सफाई करने वाले एक्सपर्ट के अनुसार, सही क्लीनर और माइक्रोफाइबर कपड़े की मदद से शीशे को बेहतर तरीके से साफ किया जा सकता है. आइए जानते हैं शीशे चमकाने के आसान तरीके और किन घरेलू नुस्खों से बचना चाहिए.

सिरका और पानी से हटाएं पानी के निशान

जानकारी के अनुसार, शीशे पर पानी के दाग नजर आ रहे हैं तो सफेद सिरका और पानी काम आ सकते हैं. इसके लिए दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें. इस मिश्रण को शीशे पर हल्का स्प्रे करें और माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ दें. हालांकि, अगर शीशे पर खास तरह की कोटिंग है तो पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. इसके अलावा, शीशे को साफ करने से पहले उस पर जमी धूल को सूखे, मुलायम कपड़े से हटा दें. ऐसा न करने पर धूल के कण पोंछते समय शीशे पर स्क्रैच डाल सकते हैं. इसके बाद क्लीनर का इस्तेमाल करें और शीशे को अच्छी तरह सुखा दें.

असरदार घरेलू नुस्खे

  • सिरका और पानी का घोल है कमाल: शीशे पर लगे पानी के दाग हटाने के लिए एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी मिला लें. अब इस घोल को शीशे पर हल्का छिड़कें और साफ माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ दें. इससे शीशे पर लगे निशान साफ करने में मदद मिल सकती है.
  • शेविंग क्रीम: अगर शीशे पर धुंध या फॉग जम गया हो तो उस पर शेविंग क्रीम की पतली परत लगाकर किसी मुलायम कपड़े से सााफ कर लें. 
  • ऊंचाई से नीचे पोंछें: शीशे को हमेशा ऊपर से नीचे की दिशा में पोंछें, इससे धारियां नहीं बनती है. शीशा पूरी तरह ठीक रहता है.
Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- गंदी टाइल्स कैसे साफ करें? टाइल्स साफ करने वाला कौन सा केमिकल आता है

शैंपू और ईनो वाले नुस्खे का कर सकते हैं इस्तेमाल

सोशल मीडिया पर पानी में शैंपू और ईनो मिलाकर शीशा साफ करने का तरीका भी बताया गया है. शैंपू और ईनो से तैयार खास लिक्विड से आप अपने घरों के शीशे सााफ कर सकते हैं. वीडियो में जैसा-जैसा बताया गया है आप ठीक ऐसा लिक्विड तैयार कर सकते हैं. हालांकि शैंपू शीशे पर परत या लकीरें छोड़ सकताा है, इसलिए सफाई के दौरान विशेष ध्यान दें.

अखबार की जगह माइक्रोफाइबर कपड़ा चुनें

पहले शीशा साफ करने के लिए अखबार का इस्तेमाल आम था. शीशा साफ करने का यह तरीका भी बहुत ठीक था. इससे शीशा बहुत अच्छे से साफ हो जााता है. आज भी कई लोग अखबार का इस्तेमाल ठीक इसी तरीके से कर रहे हैं. अगर आपके घर में अखबार नहीं है तो आप माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह नमी सोखने और शीशे पर लकीरें कम करने में मदद करताा है.

बेकिंग सोडा का ऐसे करें इस्तेमाल

शीशे पर लगे जिद्दी दाग या चिकनाई हटाने के लिए बेकिंग सोडा और पानी का गाढ़ा लिक्विड बना लें. लिक्विड को हल्के हाथों से शीशे पर रगड़ें और फिर गीले कपड़े से साफ कर दें. यह तरीका शीशे की चमक को बनााए रखने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें- गीजर के अंदर की सफाई कैसे करें? गीजर की रॉड कैसे साफ करें, जान‍िए यहां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com