विज्ञापन

Washing Machine Cleaning Tips: क्या आपकी वॉशिंग मशीन से आती है बदबू? जानें साफ करने का आसान तरीका

वॉशिंग मशीन की अगर नियमित रूप से साफ-सफाई न की जाए तो उसमें से बदबू आने लगती है. इसी कड़ी में आज हम आपको वॉशिंग मशीन को साफ करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं.

Washing Machine Cleaning Tips: क्या आपकी वॉशिंग मशीन से आती है बदबू? जानें साफ करने का आसान तरीका
वॉशिंग मशीन को अंदर से कैसे साफ करें?
Photo Credit: NDTV (सांकेतिक तस्वीर)

Washing Machine Kaise Saaf Karte Hain: आजकल अधिकतर घरों में कपड़ों को धोने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल होता है. लेकिन समय के साथ मशीन के अंदर भी गंदगी जमा होने लगती है. साबुन-डिटर्जेंट, कपड़ों से निकलने वाली धूल-मिट्टी और नमी मशीन के ड्रम, डिटर्जेंट ट्रे और फिल्टर में जमा हो जाती है. इससे समय के साथ-साथ वॉशिंग मशीन में बदबू भी आने लगती है. ऐसे में कपड़े धोना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है. इसी कड़ी में आज हम आपको वॉशिंग मशीन को साफ करनेे का सही तरीका बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...

सबसे पहले करें ड्रम की सफाई

सबसे पहले वॉशिंग मशीन को खाली कर लें और बिना कपड़ों के हॉट वॉश का एक साइकल चलाएं. इस दौरान मशीन के ड्रम में एक कप सफेद सिरका डाल दें. इससे डिटर्जेंट की जमी परत और गंदगी के दाग आसानी से हट जाते हैं. अगर मशीन से काफी गंदी बदबू आती है तो इसके बाद एक और हॉट साइकल चलाएंं. इस बार ड्रम में आधा कप बेकिंग सोडा डालें. ध्यान रखें कि सिरका और बेकिंग सोडा को एक साथ न डालें. सफाई पूरी होने के बाद ड्रम के अंदर के हिस्से को गीले कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें और मशीन का दरवाजा कुछ समय के लिए खुला छोड़ दें.

Latest and Breaking News on NDTV

डिटर्जेंट ट्रे की सफाई करें

अक्सर लोग ड्रम तो साफ कर देते हैं लेकिन डिटर्जेंट ट्रे की सफाई करना भूल जाते हैं. दरअसल, समय के साथ-साथ डिटर्जेंट और फैब्रिक सॉफ्टनर ट्रे में जमा होकर चिपचिपी परत बना लेते हैं, जिससे फफूंदी और बदबू बढ़ जाती है. ज्यादातर वॉशिंग मशीनों में डिटर्जेंट ट्रे आसानी से बाहर निकल जाती है. अगर ट्रे निकालने मेंं परेशानी हो तो मशीन की मैनुअल बुक देख सकते हैं. इसके बाद ट्रे को निकालकर 15 से 20 मिनट तक गर्म पानी में थोड़ा-सा डिशवॉश लिक्विड मिलाकर भिगो दें. इसके बाद किसी पुराने टूथब्रश की मदद से ट्रे के कोनों और छोटे हिस्सों को अच्छी तरह साफ करें. इससे डिटर्जेंट ट्रे आसानी से साफ हो जाएगी.

फिल्टर को ऐसे करें साफ

वॉशिंग मशीन का फिल्टर एक बेहद जरूरी हिस्सा होता है. ये कपड़ों से निकलने वाले रोएं, बाल, पिन और अन्य छोटी चीजों को इकट्ठा करके ड्रेन पंप को जाम होने से बचाता है. अगर फिल्टर गंदा या ब्लॉक हो जाए, तो मशीन से बदबू आने लगती है और पानी निकलने में भी परेशानी हो सकती है. इसके लिए फिल्टर को धीरेे-धीरे खोलें और उसमें फंसी गंदगी, धूल, बाल या अन्य चीजों को निकाल दें. इसके बाद फिल्टर को पानी से अच्छी तरह धो लें. साफ करने के बाद उसे वापस उसकी जगह पर मजबूती से लगा दें.

यह भी पढ़ें: पूजा के लिए खरीदे गेंदे के फूल जल्दी मुरझा जाते हैं? अपनाएं ये 4 टिप्स, ताजा और खिलखिलाते रहेंगे फूल

यह भी पढ़ें: शादी के लिए हां कहने से पहले खुद से जरूर पूछें ये 5 सवाल, Ankur Warikoo ने दी जरूरी टिप्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Cleaning Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com