आजकल अधिकतर घरों के बाथरूम और कीचन में स्टील के नल लगवाए जाते हैं. इनके अलग-अलग डिजाइन और चमक घर की खूबसूरती और बढ़ाने का काम करती है. लेकिन ये नल जब फिट करवाए जाते हैं, तब इनमें शीशे जैसी चमक रहती है, इसके बाद समय के साथ-साथ चमक चली जाती है और कुछ ही दिनों में नल पुराने जैसे लगने लगते हैं. इसी कारण से बाथरूम और कीचन भी काफी गंदे लगने लगते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको घर में मौजूद ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप आसानी से घर के नलों को साफ कर सकते हैं. इनकी मदद से नलों पर वापिस से नई जैसी चमक लौट सकती है.
नींबू और नमक का करें इस्तेमाल
नल को साफ करने के लिए आप पहले एक नींबू को आधा काटें और फिर उस पर नमक लगा दें. अब इस आधे कटे हुए नींबू से नल को अच्छी तरह से रगड़ें. कुछ देर तक रगड़ने के बाद नल को पानी से साफ कर दें. इससे स्टील के नल पर लगे जिद्दी दाग हट जाएंगे और चमक वापस लौटने लगेगी. दरअसल, नींबू में सिट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो दाग हटाने में मदद करता है.
डिशवॉश और गर्म पानी
आप डिशवॉश और गर्म पानी की मदद से नल के दाग को साफ कर सकते हैं. इसके लिए एक किसी बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें डिशवॉश लिक्विड मिलाएं. अब किसी खराब ब्रश की मदद से इस घोल को नल पर लगाएं और अच्छे से रगड़ें. इससे दाग आसानी से हट जाएंगे और चमक भी वापिस लौट सकती है.
बेकिंग सोडा
आप बेकिंग सोडा की मदद से नल के जिद्दी दागों को भी साफ कर सकते हैं. इसके लिए आप एक कटोरी में सिरका-बेकिंग सोडा मिलाएं और एक पेस्ट तैयार करें. इसके बाद इस पेस्ट को नल पर 10-15 मिनट पर लगाएं और छोड़ दें. फिर ब्रश की मदद से रगड़ें और पानी से धो दें. इससे नल के जिद्दी दाग कम होंगे और चमक वापिस लौटेगी.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: हर पिता को अपनी बेटी से जरूर करनी चाहिए ये 8 बातें, Parenting Coach ने बताया जिंदगी भर आएंगी काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं