विज्ञापन

Kitchen Cleaning Tips: तेल और मसालों से गंदे जिद्दी चिकनाई भरे कपड़े कैसे करें साफ? बिना ज्यादा रगड़े ऐसे हटाएं चिकनाई

Kitchen Cloth Cleaning: रसोई के चिकनाई भरे कपड़ों को साफ करने के लिए डिटर्जेंट, बेकिंग सोडा और गर्म पानी मददगार हो सकते हैं. जानिए सफाई का सही तरीका, बदबू दूर करने के उपाय और प्रेशर कुकर इस्तेमाल करने से जुड़ी जरूरी सावधानियां.

Kitchen Cleaning Tips: तेल और मसालों से गंदे जिद्दी चिकनाई भरे कपड़े कैसे करें साफ? बिना ज्यादा रगड़े ऐसे हटाएं चिकनाई
किचन के गंदे जिद्दी चिकनाई भरे कपड़े कैसे करें साफ
ndtv

रसोई में खाना बनाने के बाद स्लैब, गैस और प्लेटफॉर्म साफ करने के लिए इस्तेमाल होने वाले कपड़े अक्सर तेल और चिकनाई से भर जाते हैं. कई बार डिटर्जेंट से धोने के बाद भी इन कपड़ों में चिपचिपाहट और बदबू बनी रहती है. ऐसे में इन्हें साफ करने के लिए बार-बार रगड़ने की जरूरत पड़ती है. लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों किचन के गंदे कपड़ों को प्रेशर कुकर में साफ करने का एक तरीका चर्चा में है. इसमें डिटर्जेंट, बेकिंग सोडा और नींबू की मदद से कपड़ों की सफाई करने की बात कही गई है. हालांकि, इस तरीके को अपनाने से पहले कुछ जरूरी सावधानियां समझना भी जरूरी है.

प्रेशर कुकर में कैसे साफ करें चिकनाई वाले कपड़े?

जानकारी के अनुसार, इस तरीके को आजमाने के लिए सबसे पहले किचन में इस्तेमाल होने वाले गंदे कपड़ों को अच्छी तरह झाड़ लें. अब एक बर्तन में पानी लेकर उसमें 2 से 3 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर, एक चम्मच बेकिंग सोडा और आधे नींबू का रस मिलाएं. इसके बाद कपड़ों को इस मिश्रण में भिगोने की सलाह दी जाती है. हालांकि, यहां एक जरूरीी बात समझ लें. प्रेशर कुकर में कपड़े डालकर सीटी लगाना सुुरक्षित घरेलू सफाई का सामान्य तरीका नहीं है. कुकर में डिटर्जेंट और कपड़े डालकर दबाव में गर्म करने से झाग, पानी या डिटर्जेंट वाल्व में फंस सकता है. इससे कुकर का प्रेशर रिलीज सिस्टम प्रभाावित हो सकता है.

बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट कैसे करते हैं सफाई

बेकिंग सोडा हल्की चिकनाई और गंदगी हटाने में मदद कर सकता है. वहीं डिटर्जेंट कपड़ों पर जमा तेल और मैल को साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. गर्म पानी में कपड़े भिगोने से जमी हुई चिकनााई ढीली पड़ सकती है. नींबू का रस भी सफाई में मदद कर सकता है, लेकिन इससे हर तरह के दााग हटने की गारंटी नहीं है.

ये भी पढ़ें- पुराने पीतल को कैसे साफ करें? काला पीतल कैसे साफ करें

कपड़े साफ करते समय इन बातों का रखें ध्यान

किचन के चिकनाई भरे कपड़ों को साफ करने के लिए प्रेशर कुकर के बजाय सामान्य बर्तन में गर्म पानी और डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें. कपड़ों को कुछ देर भिगोोने के बाद अच्छी तरह धो लें. रंगीन और नाजुक कपड़ों को गर्म पानी में डालने से पहले उनका केयर लेेबल जरूर देख लें. सफाई के बाद कपड़ों को पूरी तरह सुखाएं, ताकि नमी के कारण बदबू न आए. ध्यान रखें, प्रेशर कुकर को कपड़े या डिटर्जेंट उबाालने के लिए इस्तेमाल न करें.

ये भी पढ़ें- चांदी के बर्तन और गहने हो गए हैं काले? किचन में रखी इन 3 चीजों से सिर्फ 20 मिनट में चमकाएं, जानें सबसे आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com