विज्ञापन

घर पर कैसे बनाएं पीतांबरी, मिनटों में चमकेंगी तांबे-पीतल की मूर्तियां और बर्तन

Tips To Make Homemade Pitambari Powder: घर में रखी तांबे और पीतल की मूर्तियां व बर्तन साफ करने के लिए घरेलू मिश्रण तैयार किया जा सकता है. हालांकि नमक, सिट्रिक एसिड और डिटर्जेंट का इस्तेमाल सावधानी से करें. आइए जानते हैं कि अगर आप अपने घर पर यह मिश्रण तैयार कर रहे हैं तो कैसे तैयार करें. साथ ही सफाई के दौरान किन बातों का ध्यान रखें.

घर पर कैसे बनाएं पीतांबरी, मिनटों में चमकेंगी तांबे-पीतल की मूर्तियां और बर्तन
घर पर पीतांबरी पाउडर बनाने की टिप्स
ndtv

घर में रखी तांबे और पीतल की मूर्तियां और बर्तन समय के साथ काले पड़ने लगते हैं. खासकर पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाले दीपक, लोटे और भगवान की मूर्तियों पर कालापन और दाग दिखाई देने लगते हैं. इन्हें साफ करने के लिए बाजार में पीतांबरी पाउडर मिलता है. हालांकि, कुछ घरेलू चीजों की मदद से सफाई के लिए एक मिश्रण तैयार कर पीतांबरी बना सकते हैं. लेकिन इसे इस्तेमाल करने से पहले यह जानना जरूरी है कि कौन-सी धातु पर कौन-सा तरीका सुरक्षित रहेगा. आइए जानते हैं घर पर यह मिश्रण कैसे तैयार करें और सफाई के दौरान किन बातों का ध्यान रखें.

घर पर पीतांबरी बनाने के लिए क्या चाहिए?

घरेलू सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाला यह मिश्रण बनाने के लिए आपको कुछ सामान्य चीजों की जरूरत होगी.

  1. एक चौथाई कप नमक
  2. एक चौथाई कप सिट्रिक एसिड पाउडर
  3. एक चौथाई कप गेहूं का आटा
  4. बेकिंग सोडा 
  5. कपड़े धोने के पाउडर की एक चौथाई कप मात्रा
  6. रेड फूड कलर की 2-3 बूंदें (वैकल्पिक)

कैसे तैयार करें सफाई का मिश्रण

जानकारी के अनुसार, एक साफ और सूखे बर्तन में नमक, सिट्रिक एसिड पाउडर और गेहूं का आटा मिलाएं. इसके बाद कपड़े धोने का पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. फूड कलर डालना जरूरी नहीं है, क्योंकि इससे सफाई की क्षमता नहीं बढ़ती. अगर आपको मिश्रा का रंग बदलना है तो फूड कलर डााल सकते हैं. मिश्रण को बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें. इसके अलावा, आप इसे खाने-पीने की चीजों वाले डिब्बे में न रखें.

ये भी पढ़ें- रात को सोते समय पैरों पर घी लगाने से क्या होता है? पैरों के तलवों में घी की मालिश कैसे करें

पीतल की मूर्तियों और बर्तनों को कैसे करें साफ?

पीतल की साधारण और बिना कोटिंग वाली वस्तुओं पर सफाई के लिए सबसे पहले मुलायम कपड़े और हल्के साबुन वाले पाानी का इस्तेमाल करें. अगर दाग बने रहें तो धातु के लिए उपयुक्त क्लीनर के निर्देशों का पाालन करें. किसी भी नए मिश्रण को पहले वस्तु के छोटे और छिपे हुए हिस्से पर जांचें.

ऐसे बनाए रखें तांबे के बर्तनों की चमक

तांबे के बर्तन धोने के बाद उन्हें तुरंत सूती कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें. बर्तन पर पानी की बूंदें नहीं रहनी चाहिए. ऐसाा करने से तांबे पर दोबारा हरी परत जल्दी नहीं जमेगी और उसकी चमक लंबे समय तक बनी रहेगी.

नक्काशी वाली मूर्तियों की सफाई कैसे करें?

मूर्तियों पर बारीक नक्काशी हो, तो वहां जमी धूल हटाने के लिए मुलायम ब्रश का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके बाद साफ पानी से पोंछकर सतह को तुरंत सुखा दें. इससे पानी के निशान और नमी के कारण होने वााली परेशानी से बचने में मदद मिल सकती है.

सफाई करते समय इन बातों का रखें ध्यान

सिट्रिक एसिड अम्लीय होता है और गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर कुछ धातुओं की फिनिश को नुकसान पहुंचा सकताा है. इसलिए इसे लंबे समय तक किसी एक जगह पर न छोड़ें. तांबे, पीतल और स्टील के अलावा चांदी, सोने की परत चढ़ी या एंटीक मूर्तियों पर एक ही मिश्रण का इस्तेमाल न करें. सफाई के दौरान दस्ताने पहनें और अलग-अलग क्लीनिंग उत्पाादों को आपस में मिलाने से बचें.

ये भी पढ़ें- घर में चाहिए खूबसूरत गुलाबी फूल? बस काटकर लगा लें इस पेड़ की टहनी, खिलखिलाकर आएंगे फूल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cleaning Hacks, Lifestye News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com