विज्ञापन

Salicylic Acid, Niacinamide, Hyaluronic Acid...ऑयली स्किन पर कौन सा सीरम लगाना चाहिए और ड्राई स्किन पर कौन सा?

ड्राई, ऑयली और सेंसिटिव, आइए डर्मेटोलॉजिस्ट से जानते हैं अलग-अलग स्किन टाइप पर कौन सा सीरम लगाना चाहिए-

Salicylic Acid, Niacinamide, Hyaluronic Acid...ऑयली स्किन पर कौन सा सीरम लगाना चाहिए और ड्राई स्किन पर कौन सा?
ऑयली और एक्ने-प्रोन स्किन पर कौन-सा सीरम लगाएं?
(Photo Credit: Freepik)

हर किसी की चाहत होती है कि उसकी स्किन साफ, हेल्दी और चमकदार दिखे. इसके लिए लोग कई तरह के स्किनकेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अगर आपकी स्किन के हिसाब से सही प्रोडक्ट नहीं चुना जाए, तो फायदा होने की बजाय नुकसान भी हो सकता है. खासकर फेस सीरम खरीदते समय यह समझना बहुत जरूरी है कि आपके स्किन टाइप के लिए कौन सा सीरम अच्छा है और क्या आपको इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. हाल ही में फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट निरुपमा परवंदा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में स्किन की डॉक्टर ने बताया है कि अलग-अलग स्किन टाइप पर कौन सा सीरम लगाना चाहिए. आइए जानते हैं-

ऑयली और एक्ने-प्रोन स्किन के लिए कौन-सा सीरम सही?

डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, अगर आपकी स्किन ऑयली रहती है और बार-बार पिंपल्स निकलते हैं, तो ऐसे सीरम चुनें जिनमें Salicylic Acid, Azelaic Acid और Niacinamide मौजूद हो.

  • सैलिसिलिक एसिड त्वचा के बंद पोर्स को साफ करने में मदद करता है. इससे एक्स्ट्रा सीबम कम होता है और एक्ने की समस्या भी धीरे-धीरे कम होने लगती है.
  • एजेलिक एसिड पिंपल्स, उनके दाग और रेडनेस को कम करने में मदद करता है.
  • वहीं, नियासिनमाइड स्किन में बनने वाले एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है और त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा परत यानी स्किन बैरियर को मजबूत बनाता है.
ड्राई स्किन वालों को कौन-सा सीरम लगाना चाहिए?

अगर आपकी त्वचा रूखी रहती है और जल्दी खिंचाव महसूस होता है, तो ऐसे सीरम का इस्तेमाल करें जिनमें Hyaluronic Acid, Ceramides और Panthenol (Vitamin B5) हो.

  • हयालूरोनिक एसिड त्वचा में गहराई तक नमी पहुंचाने का काम करता है.
  • सेरामाइड्स स्किन बैरियर को रिपेयर करके नमी को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करते हैं.
  • वहीं, पैन्थेनॉल (Vitamin B5) त्वचा को शांत रखता है, रूखापन कम करता है और मॉइस्चर लॉक करने में मदद करता है.
सेंसिटिव स्किन के लिए क्या है बेहतर?

अगर आपकी त्वचा जल्दी लाल हो जाती है या किसी भी प्रोडक्ट से जलन महसूस होती है, तो Centella Asiatica (Cica), Azelaic Acid और Niacinamide वाले सीरम अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं.

  • Centella Asiatica त्वचा की जलन और लालपन को शांत करने में मदद करता है.
  • Azelaic Acid सेंसिटिव स्किन पर भी आमतौर पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है और यह रेडनेस कम करने में मददगार होता है.
  • वहीं Niacinamide, स्किन बैरियर को मजबूत बनाकर त्वचा की संवेदनशीलता कम करने में मदद करता है.

डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, फेस सीरम खरीदने से पहले हमेशा अपनी स्किन टाइप को पहचानें. किसी भी नए प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना बेहतर रहता है. साथ ही, अगर आपकी त्वचा से जुड़ी कोई गंभीर समस्या है, तो किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- पतली या मोटी, बालों के लिए कौन सी कंघी सबसे अच्छी है? एक्सपर्ट ने बताया कर्ली, स्ट्रेट और वेवी हेयर के लिए कौन-सी कंघी है बेस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Beauty Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com