विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2018

Chocolate-day 2018: पार्टनर के साथ ऐसे बनाएं आज के दिन को खास

गूगल की माने तो चॉकलेट के दिवानों ने जश्न मनाने के लिए साल के तीन दिन पहले से ही बुक किए हुए हैं. पहला है विश्‍व चॉकलेट डे (7 जुलाई), दूसरा है इंटरनेश्नल चॉकलेट डे (13 सितंबर) और तीसरा है चॉकलेट डे (9 फरवरी) जो आज है.

Also Read in
Chocolate-day 2018: पार्टनर के साथ ऐसे बनाएं आज के दिन को खास
कहा जाता है कि ‘चॉकलेट इज़ यूनिवर्सल सिम्‍बल ऑफ लव…’ जी हां, हम ये नहीं जानते ये बात किसने कही, लेकिन वैलेंटाइन वीक के दौरान कप्‍लस को ये लाइन काफी भाती है. गूगल की माने तो चॉकलेट के दिवानों ने जश्न मनाने के लिए साल के तीन दिन पहले से ही बुक किए हुए हैं. पहला है विश्‍व चॉकलेट डे (7 जुलाई), दूसरा है इंटरनेश्नल चॉकलेट डे (13 सितंबर) और तीसरा है चॉकलेट डे (9 फरवरी) जो आज है.

सबसे पहले जानिए क्यों मनाते हैं चॉकलेट डे?
वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन चॉकलेट डे मनाया जाता है. रोमांस से भरे इस हफ्ते में चॉकलेट की मिठास जोड़ने के पीछे एक मजबूत कारण भी है. कई शोद्य बताते हैं कि चॉकलेट खाने से हमारी लव लाइफ दुरुस्त रहती है. आपको बता दें कि चॉकलेट में थियोब्रोमीन और कैफीन होते हैं, जिससे दैहिक ऊर्जा मिलती है. चॉकलेट खाने से दिमाग में एंडोरफिन रिलीज होता है, जिससे हम आराम महसूस करते हैं और हमारा तनाव कम होता है.
 
chocolate

पार्टनर के साथ ऐसे मनाएं चॉकलेट डे
अब जब चॉकलेट आपकी लव लाइफ के लिए इतना फायदेमंद है, तो क्यों ना इस पूरे दिन को चॉकलेट के साथ सेलिब्रेट किया जाए?

•    चॉकलेट ब्रेकफास्ट
शुरुआत सही, तो सब सही. सुबह सुबह अगर आप चॉकलेट के साथ अपना दिन शुरू करेंगे तो पूरा दिन खुशनुमा होगा. तो ब्रेकफास्ट में चॉकलेट की एक डिश तो जरूर ट्राई करें. कुछ नहीं, तो कम से कम चॉकलेट मिल्क तो पी ही सकते हैं.
 
mud chocolate cupcake

•    चॉकलेट स्पा/चॉकलेट बाथ
चॉकलेट एंटीऑक्सिडेंट भी है. साथ ही इसमें मौजूद कैफीन स्किन को टाइट रखता है. रही सही कसर इसकी खुशबू दूर कर देती है. इसलिए वक्त निकालकर अपने पार्टनर के साथ बढ़िया से स्पा मे जाकर चॉकलेट मसाज लें. वैसे भी जब शरीर से थकान दूर रहेगी, तभी तो रोमांस परवान चढ़ेगा.

•    चॉकलेट गेम
ना जी, हम यहां आपको ‘कैंडी क्रश’ खेलने या किसी भी ऐसे ऑनलाइन गेम खेलने की सलाह नहीं दे रहे, जिसमें चॉकलेट शामिल हो. अजी ये तो बच्चों के खेल हैं. लेकिन अगर इन्हीं गेम्स में थोड़ा जोड़ घटाव करें, तो वो काम के खेल साबित हो सकते हैं. जैसे ‘ट्रेजर हंट’. अपनी समझ का इस्तेमाल करिए और बढ़िया सा ट्रैप तैयार करें. हर क्लू के साथ में एक रोमांटिक मैसेज जरूर लिखें.
 
chocolate day images chocolate day messages

•    साथ बनाएं चॉकलेट डिश
साथ में खाना पकाना और खाना, एक-दूजे के करीब आने का सबसे बढ़िया जरिया होता है. आज के दिन आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर कोई चॉकलेट डिश बनाएं. साथ बैठकर खाएं और हो सके तो दोस्तों से भी शेयर करें.

हैप्पी चॉकलेट डे
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chocolate Day 2018, Chocolate Day Images
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com