विज्ञापन

हनीकॉम्ब या घास वाला कूलर, गर्मियों में कौन सा लेना चाहिए?

Honeycomb Vs Grass Pad Cooler: कई लोग सिर्फ कीमत देखकर फैसला कर लेते हैं, तो कुछ लोग “ज्यादा ठंडा करेगा” सोचकर महंगा कूलर उठा लेते हैं. ऐसे में सही चुनाव करना जरूरी है, ताकि आपकी जरूरत के हिसाब से बेहतर ठंडक मिल सके और पैसा भी वेस्ट न हो.

हनीकॉम्ब या घास वाला कूलर, गर्मियों में कौन सा लेना चाहिए?
हनीकॉम्ब या घास वाला कूलर, कौन देता है ज्यादा ठंडक?

Honeycomb Vs Grass Pad Cooler: गर्मी बढ़ते ही कूलर खरीदना लगभग हर घर की जरूरत बन जाता है, लेकिन असली कन्फ्यूजन तब शुरू होता है जब सामने दो ऑप्शन आते हैं, हनीकॉम्ब पैड वाला कूलर या घास वाला. दोनों ही कूलर दिखने में साधारण लगते हैं, लेकिन इनके काम करने का तरीका, कूलिंग क्षमता और खर्च एक-दूसरे से काफी अलग होते हैं. कई लोग सिर्फ कीमत देखकर फैसला कर लेते हैं, तो कुछ लोग “ज्यादा ठंडा करेगा” सोचकर महंगा कूलर उठा लेते हैं. ऐसे में सही चुनाव करना जरूरी है, ताकि आपकी जरूरत के हिसाब से बेहतर ठंडक मिल सके और पैसा भी वेस्ट न हो.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI

हनीकॉम्ब कूलर क्यों माने जाते हैं मॉडर्न | Honeycomb Cooler Ke Fayde

हनीकॉम्ब कूलर में खास डिजाइन वाले पेपर पैड लगे होते हैं. ये पैड देखने में मधुमक्खी के छत्ते के जैसे लगते हैं. यही डिजाइन पानी को ज्यादा देर तक रोककर रखता है, जिससे हवा ज्यादा समय तक ठंडी रहती है. इनकी कूलिंग ज्यादा इफेक्टिव होती है, इसलिए बड़े कमरे या हॉल के लिए ये बेहतर ऑप्शन माने जाते हैं.

घास वाले कूलर सस्ते और इजी मेंटेनेंस | Ghas Wala Cooler Ke Fayde

घास या वुड वूल वाले कूलर लंबे समय से इस्तेमाल में हैं. इनमें रेशेदार घास पानी सोखकर हवा को ठंडा करती है. इनकी सबसे बड़ी ताकत इनकी कीमत है. ये सस्ते होते हैं और रिपेयर या मेंटेनेंस भी आसान रहता है. छोटे कमरे या सीमित बजट के लिए ये अब भी अच्छा विकल्प हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कौन देता है ज्यादा कूलिंग | Which Is Better?

सीधी बात करें तो कूलिंग के मामले में हनीकॉम्ब कूलर आमतौर पर आगे रहते हैं. ये हवा को ज्यादा प्रभावी तरीके से ठंडा करते हैं. हालांकि अगर कमरे में अच्छी हवा का आना-जाना हो, तो घास वाला कूलर भी ठीक-ठाक ठंडक दे सकता है.

हनीकॉम्ब पैड जल्दी खराब नहीं होते और कई सीजन तक चल जाते हैं. वहीं घास वाले पैड जल्दी घिस जाते हैं और अक्सर हर सीजन बदलने पड़ते हैं. हालांकि खर्च के हिसाब से घास वाला कूलर सस्ता लगता है, लेकिन लंबे समय में हनीकॉम्ब ज्यादा टिकाऊ साबित होता है.

कीमत ही नहीं, जरूरत भी समझें

अगर आपका कमरा छोटा है और आप ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते, तो घास वाला कूलर सही रहेगा. लेकिन अगर आपका कमरा बड़ा है और आप बेहतर कूलिंग, कम झंझट और लंबी लाइफ चाहते हैं, तो हनीकॉम्ब कूलर पर थोड़ा ज्यादा खर्च करना समझदारी हो सकती है. खरीदने से पहले कमरे का साइज, वेंटिलेशन और बजट जरूर ध्यान में रखें, तभी सही फैसला होगा.

इसे भी पढ़ें: काली से काली चांदी को कैसे चमकाएं? ये 1 देसी जुगाड़ मिनटों में दूर कर देगा सारा कालापन!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com