Silver Jewellery Cleaning Hacks: चांदी की बर्तन और गहने अक्सर काले पड़ जाते हैं और इन्हें साफ करना काफी मुश्किल होता है. कई बार घंटों रगड़ कर भी ये साफ नहीं होता. इसे मार्केट से साफ करवाने में आपको पैसे खर्च करने पड़ते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसमें बिना किसी खर्च के आप बड़ी ही आसानी से घर पर ही चांदी के काले पड़े बर्तनों और गहनों को पहले की तरह चमकीले बना सकते हैं. इन्हें देख कोई यकीन ही नहीं करेगा कि ये नए नही हैय आइए जानते हैं कैसे?

Photo Credit: AI
काली चांदी को ऐसे करें साफ | How Can We Clean Chandi At Home?
अगर आपके चांदी के बर्तन (silverware) या गहने काले पड़ गए हैं, तो वे देखने में अच्छे नहीं लगते, ऐसे में आप इस उपाय को अपना सकते हैं. आलू की मदद से आपकी चांदी पहले सी चमक उठेगी. आलू को उबालने के बाद अक्सर लोग इसके बचे हुए पानी को फेंक देते हैं. लेकिन ये स्टार्च वाला पानी बड़े काम का होता है. ये चांदी के बर्तनों को चमकदार बना सकता है.
आलू से स्टार्च से चमकेगी चांदी
रात के खाने के लिए आलू उबालने के बाद, बचे हुए पानी को फेंकें नहीं. इसके बजाय, अपने काले पड़े चांदी के बर्तनों और गहनों को उस स्टार्च वाले पानी में डाल दें. बेस्ट रिजल्ट पाने के लिए उन्हें कम से कम 3-4 घंटे या पूरी रात भीगने दें. इससे चांदी के बर्तनों पर लगे दाग हटाने में मदद मिलेगी, जिससे उन्हें साफ करना कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा.
अगर बर्तन ज्यादा काले हो रहे हों तो पानी में भिगोने से पहले उस पर सीधे आलू को रगड़ लें.
इसके अलावा आलू के स्टार्च वाले पानी में थोड़ा व्हाइट विनेगर मिलाएं और इस पानी में काले पड़े चांदी को भिगो दें अब इसे निकाल कर किसी ब्रश से साफ करें. आपकी चांदी नए सी चमक जाएगी.
इसे भी पढ़ें: चाय के साथ बनाएं सत्तू की कचौड़ी, नोट करें मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं