सर्दियों में ठंडी हवा और त्वचा में नमी की कमी के कारण एड़ियां रूखी होकर फटने लगती हैं. वहीं, जिन लोगों का ज्यादातर समय पानी में काम करते हुए बीतता है उनके पैरों की उंगलियों के बीच त्वचा गलने, छिलने और खुजली की समस्या हो सकती है. इन परेशानियों से बचने के लिए सोशल मीडिया पर इन दिनों एक घरेलू मलहम का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें चीनी, बेकिंग सोडा, नींबू और नारियल तेल मिलाकर पेस्ट बनाने का तरीका बताया गया है. लेकिन क्या यह नुस्खा वाकई फटी एड़ियों और उंगलियों के बीच होने वाले इंफेक्शन में कारगर है. आइए समझते हैं.
चीनी, बेकिंग सोडा और नारियल तेल से ऐसे बनाएं मरहम
स्किन एक्सपर्ट ने बताया कि वायरल वीडियो में इस घरेलू पेस्ट को बनाने के लिए एक कप चीनी, एक चम्मच बेकिंग सोडा, आधे नींबू का रस और 4 से 5 चम्मच नारियल तेल लेने की सलााह दी गई है. इन सभी चीजों को एक बर्तन में डालकर अच्छी तरह मिलाने के बाद गाढ़ा पेस्ट तैयार किया जाता है. वीडियो में इसे फटी एड़ियों पर लगानेे का तरीका बताया गया है.
क्या फटी एड़ियों पर लगाना सही है?
स्किन एक्सपर्ट के अनुसार, फटी एड़ियों की देखभाल के लिए स्किन को मॉइस्चराइज रखना जरूरी है. इसके लिए पेट्रोलियम जेली या यूरिया युक्त फुट क्रीम इस्तेमाल की जा सकती है. रात में क्रीम लगाने के बाद सूूती मोजे पहनना भी मददगार हो सकता है. हालांकि, चीनी से बना स्क्रब और नींबू का रस फटी स्किन पर लगानेे से जलनन और परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए दरारों वाली स्किन पर इस पेस्ट का इस्तेमााल करने से बचें.
ये भी पढ़ें- रात को सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाएं? सुबह भाई दूज पर स्किन दिखेगी फ्रेश और मुलायम, जानें 3 आसान तरीके
उंगलियों के बीच खुजली और छिलने पर न करें ये गलती
पैरों की उंगलियों के बीच खुजली, सफेद पड़ती स्किन और छिलने की समस्या फंगल इंफेक्शन का संकेत हो सकती है. ऐसी स्थिति में नींबू, बेेकिंग सोडा या चीनी का पेस्ट लगाने से इंफेक्शन ठीक होने की गारंटी नहीं है. पैैरों को साफ और सूखा रखें, खासकर उंगलियों के बीच की जगह को. जरूरत पड़ने पर स्किन एक्सपर्ट से सलाह लें. फंगल इंफेेक्शन के लिए सही एंटीफंगल दवा की जरूरत हो सकती है.
इन बातों का रखें ध्यान
फटी एड़ियों पर गहरी दरार, खून या दर्द होने पर घरेलू स्क्रब न लगाएं. अगर उंगलियों के बीच लालिमा, सूजन, खुजली या लगातार छिलने की समस्या है तो डॉक्टर को दिखााएं. डायबिटीज या पैरों में संवेदना कम होने की समस्या वाले लोगों को पैरों की चोट और दरारों को लेकर सावधानी बरतनीी चाहिए.
ये भी पढ़ें- आंखों में लगाती हैं काजल, आईलाइनर और ग्लिटर? एक्सपर्ट से जान लें जरूरी टिप्स, वरना बढ़ सकती है परेशानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं