विज्ञापन

नई सैंडल पहनते ही पैर कट जाता है? ये ट्रिक्स अपनाएं और इस दर्द से राहत पाएं

Shoe Bites: नई सैंडल पहनते ही पैर कट जाते हैं? जानिए आसान ट्रिक्स जिनसे आप बिना दर्द के घंटों तक सैंडल पहन सकते हैं और छालों से बच सकते हैं.

नई सैंडल पहनते ही पैर कट जाता है? ये ट्रिक्स अपनाएं और इस दर्द से राहत पाएं
नई चप्पल पहनते ही कट जाता है पैर? ये ट्रिक आएंगे आपके काम. ( Image-AI)

New Sandle Hack: जब भी आप कुछ नया खरीदते हैं वो नए कपड़े हों, नई घड़ी हो या फिर नई सैंडल उनको पहन कर बाहर जाने का क्रेज ही कुछ अलग होता है. क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि नई चीजें खरीद कर लाने के बाद पहले उन्हीं को पहनते हैं क्योंकि और क्या पहनें वो समझ में नहीं आता है. अगर हां तो नई चप्पल पहनने पर क्या आपके पैर भी काटने लगती है और आपके पूरे एक्साइटमेंट और मजे को खराब कर देती है. खासकर जब ऑफिस या किसी फंक्शन में जाना हो, तब ऐसा होना और परेशान कर देता है. लेकिन आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे ट्रिक्स जो आपकी इस समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं. 

नई सैंडल पहनने पर पैर कटता है तो अपनाएं ये तरीके

Latest and Breaking News on NDTV

घर पर पहनें

जब भी आप कोई नई सैंडल लेकर आते हैं तो सबसे आसान तरीका है कि पहने घर पर उन्हें थोड़ा-थोड़ा पहनें. ऐसा करने से वो थोड़ा लूज हो जाती हैं और आपके पैरों के हिसाब से ढलने लगती है और रगड़ कम होती है.

मॉइश्चरॉइजर लगाएं

दूसरी बात जिसका आपको ध्यान रखना है वो है पैरों को अच्छे से मॉइश्चरॉइज करना. सैंडल पहनने से पहले पैरों पर हल्का मॉइश्चराइजर लगा लें. ये आपकी स्किन को सॉफ्ट करता है और सैंडल की स्ट्रैप्स से होने वाली जलन कम हो जाती है.

हेयर ड्रायर ट्रिक 

अगर आपको सैंडल ज्यादा टाइट लग रहीहै तो आप हेयर ड्रायर ट्रिक का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप सैंडल को पहनकर हल्की गर्म हवा को उस हिस्से पर डालें जहां पर ये टाइट लग रही है. इसके बाद कुछ देर पहनकर इसे वॉक करें. ऐसा करने से सैंडल का मटेरियल थोड़ा ढीला हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें: ऑफिस में हील्स से दर्द? इन 5 स्टाइलिश फुटवियर से पाएं कंफर्ट और क्लास

बैंड-ए़ड या टेप

पैर को कटने से बचाने का एक और स्मार्ट तरीका है बैंड-एड या टेप लगाना. आपको पैर के जिस हिस्से पर भी सैंडल ज्यादा रगड़ रही है, वहां पहले से बैंड-एड लगा लें. 

बेबी ऑयल या वैसलीन

अगर आपकी सैंडल ज्यादा टाइट है तो आप इसके उस हिस्से पर बेबी ऑयल या फिर वैसलीन लगा सकते हैं. इससे स्ट्रैप्स मुलायम हो जाते हैं और पैरों को कम नुकसान पहुंचाते हैं.

इसके साथ ही आप इस बात का ध्यान रखें कि वो आपके साइज की हो. छोटा या बड़ा साइज होने पर भी दिक्कत हो सकती है. इसलिए सैंडल खरीदने से पहले इसके साइज का ध्यान जरूर रखें. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Sandals Hurting Feet, Sandals Pain Tips, How To Soften Sandals, Footwear Hacks, Avoid Shoe Bites, Sandal Comfort Tips, Foot Care Tips, New Footwear Problems, Shoe Bite Remedies, Easy Fashion Hacks, Sandal Fitting Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com