विज्ञापन

घर पर इस तरीके से बनाएं नेचुरल लिप बाम, गुलाब से कोमल हो जाएंगे होंठ

सर्दियों में होंठ रूखे हो जाते हैं और फटने लगते हैं. बाजार में कई तरह के लिप बाम मिलते हैं, जिन्‍हें लोग खरीदकर यूज करते हैं. लेकिन इनमें मिलावट होने का बहुत अधिक खतरा होता है.

घर पर इस तरीके से बनाएं नेचुरल लिप बाम, गुलाब से कोमल हो जाएंगे होंठ

होंठों की देखभाल के लिए लिप बाम बहुत जरूरी है. खास तौर पर सर्दियों में होंठ रूखे हो जाते हैं और फटने लगते हैं. बाजार में कई तरह के लिप बाम मिलते हैं, जिन्‍हें लोग खरीदकर यूज करते हैं. लेकिन इनमें मिलावट होने का बहुत अधिक खतरा होता है. जिसका बुरा असर होंठो पर होता है. सबसे अच्‍छा होता है नेचुरल लिप बाम को यूज करना. जिसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. इस नेचुरल लिप बाम से होंठ नेचुरली सॉफ्ट रहते हैं और शाइन करते हैं. 

घर पर ऐसे बनाएं चुकंदर लिप बाम 

सामग्री- 
1 चुकंदर
1 चम्मच वैसलीन 
1 चम्मच बादाम का तेल
1 चम्मच नारियल तेल
1–2 बूंद विटामिन E ऑयल
एक छोटी डिबिया लिप बाम रखने के लिए

साड़ी में दिखना चाहती हैं स्लिम और लंबी, काम के हैं ये 5 हैक्स, हर कोई देखता रह जाएगा

Latest and Breaking News on NDTV

विधि- 
- चुकंदर को छीलकर मोटे टुकड़ों में काट लें. इसे धोकर कुकर में उबाल लें. 
- जब चुकंदर पूरी तरह से गल जाए तो इसे निकालकर ठंडा कर लें.
-  चुकंदर ठंडा हो जाए तो उसे पीस लें. 
- एक कटोरे में पिसा चुकंदर, बादाम का तेल, नारियल का तेल, विटामिन-E ऑयल और वैसलीन डालें. 
- सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें. 
- गैस पर कटोरी रख कर तब तक गर्म करें, जब तक सब कुछ अच्छे से मिक्स ना हो जाए.
- इस मिश्रण को किसी छोटी डिबिया में डाल दें. 
 - डिबिया को फ्रिज में रखकर ठंडा होने दें.

चुकंदर का लिप बाम तैयार है. इसे फ्रिज में स्टोर करके रखें और जरूरत के अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं.

चुकंदर लिप बाम के फायदे 

चुकंदर सेहत के लिए अच्‍छा होता है. इसमें प्राकृतिक तौर पर लाल रंग होता है. चुकंदर का लिप बाम घर पर तैयार किया जा सकता है. इसका नेचुरल टिंट होंठों को गुलाबी रंग देता है. इससे होंठ मुलायम दिखते हैं. खास बात ये है कि इस लिप बाम के यूज का कोई साइड इफेक्‍ट भी नहीं होता है. जिन लोगों के होंठ काले पड़ गए हैं, उनके लिए यह बहुत फायदेमंद है क्‍योंकि ये ड्राईनेस और पिगमेंटेशन कम करने में मददगार होता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com