घर पर बनाए गए फेस मास्क त्वचा में निखार लाने के लिए सबसे उपयुक्त होते हैं. प्राकृतिक सामग्री जैसे- केला, पपीता, जौ, एलोवेरा, शहद, आदि चीजें आपकी त्वचा में चमक व निखार लाते हैं. आल्प्स कॉस्मेटिक क्लीनिक की मेकअप विशेषज्ञ गुंजन गौर और मेकअप विशेषज्ञ शहनाज हुसैन ने कुछ उपयोगी फेस मास्क बनाने के ये नुस्खे बताए हैं :
- आप शहद और केले से फेस मास्क बना सकती हैं. आधे पके केले मसल लें, उसमें दूध, एक बड़ा चमम्च चंदन पाउडर और आधा बड़ा चम्मच शहद मिला लें. अब इस मास्क को 20-25 मिनट तक चेहरे पर लगाए रहने के बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें. यह मास्क तैलीय तव्चा के लिए लाभदायक है, क्योंकि चंदन पाउडर त्वचा से अतिरिक्त तेल को हटाता है, जबकि केला त्वचा में नमी बनाए रखता है.
- गुड़हल या जावाकुसुम के फूलों को एक से छह की अनुपात में रातभर ठंडे पानी में रख दें. अगले दिन फूलों को पीस लें. इसे छान लें और पानी रखे रहें. फूलों में चीन चोटा चम्मच जौ, दो बूंद टी (चाय) ट्री ऑयल और पानी मिलाकर पेस्ट बना लें. गुड़हल का फूल त्वचा की सफाई करने के साथ ही रंग भी साफ करता है.
- शहद और दही में जरा सी रेड वाइन मिला लें. इसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगाए रखने के बाद सादे पानी से धो लें. यह टैनिंग दूर कर त्वचा में चमक लाता है और त्वचा को मुलायम बनाता है.
हेल्दी होगा लाइफस्टाइल तो आपको नहीं घेरेंगे एनसीडी रोग
- एवोकैडो (रुचिरा) के गूदे को एलोवेरा जेल में मिला लें. 20 मिनट तक लगाए रहने के बाद इसे सादे पानी से धो लें. ताजा या कच्चा एवोकैडो इस्तेमाल में लाएं. यह फल 20 विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और त्वचा में कसाव लाकर बढ़ती उम्र के असर को कम करता है.
- खीरा और पके पपीते का गूदा दही में मिक्स कर लें और उसमें दो छोटा चम्मच जौ और कुछ बूंद नींबू का रस मिला लें. इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं. आधे घंटे बाद इसे पानी से धो लें. यह टैनिंग हटाकर चेहरे में चमक और निखार लाता है.
- तैलीय त्वचा के लिए एक बड़ा चम्मच मूंग की दाल कुछ घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद इसे पीस लें और इसमें एक बड़ा चमम्मच टमाटर का गूदा मिला लें. हल्के हाथों से मसाज करते हुए इसे चेहरे पर लगाएं. 20 मिनट बाद इसे पानी से धो लें. यह तैलीयपन दूर कर त्वचा में चमक लाता है.
लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Face Masks, Face Mask, Home Made Face Mask, Festive Season