How to store green pea : हरी मटर का सीजन केवल सर्दियों में होता है. लेकिन इस सब्जी की पौष्टिकता को देखते हुए लोग इसे बाकी दिनों में फ्रोजन खरीदते हैं. जो दाम में महंगा होता है साथ ही, इसकी पौष्टिकता भी ताजी मटर की तुलना में बहुत कम होती है. ऐसे में हम यहां पर आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं, जिससे आप पूरे साल मटर को बिना किसी केमिकल एप्लीकेशन के स्टोर कर सकते हैं. इससे मटर की गुणवत्ता पर असर भी नहीं पड़ेगा और साल भर के लिए इसका स्वाद भी ले सकेंगे.
ये सस्ता मेवा आपके नस-नस में भर देगा आयरन, जानिए क्या है इसका नाम
आपको बता दें कि हरी मटर को लंबे समय तक स्टोर करने का कारगर तरीका है फ्रीजिंग.
पहला तरीकाइसके लिए सबसे पहले आप ताजी हरी मटर को छीलकर धो लीजिए. अब एक गहरे बरतन में पानी उबालें और उसमें थोड़ी सी चीनी डालें. जब पानी में तेज उबाल आने लगे, तो मटर को 2 से 3 मिनट के लिए पकाएं. फिर छानकर तुरंत ठंडे पानी में डाल दीजिए. जब मटर ठंडी हो जाए तो इसे एक एयरटाइट जिपलॉक बैग में फ्रीजर में रख दीजिए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अब आपको जब भी सब्जी या अन्य किसी डिश में इसका इस्तेमाल करना हो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
दूसरा तरीकामटर को आप धूप में अच्छी तरह सुखाकर और रात में साफ कपड़े से ढककर छोड़ दीजिए. जब मटर के दाने पूरी तरह सूख जाएं तो, इन्हें एक एयरटाइट कंटेनर में ठंडी सूखी जगह पर स्टोर कर लीजिए.
तीसरा तरीकाआप छिली मटर में थोड़ा सा नमक डालकर एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में स्टोर कर दीजिए. यह तरीका आपकी मटर को 2 से 3 महीने तक फ्रेश रख सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं