Pine for iron : अगर आपके शरीर में खून की कमी हो गई है. तो फिर हम यहां पर आपको बहुत ही सस्ता मेवा बताने जा रहे हैं जिससे आपके शरीर में आयरन की भरपाई आसानी से हो जाएगी. इसके लिए आपको अलग से आयरन की गोली का सेवन नहीं करना होगा. दरअसल, हम यहां पर आपको पाइन नट्स के बारे में बताने जा रहे हैं. इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसमें से एक आयरन भी है.
इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए अखरोट, सेहत पर पड़ सकता है बहुत भारी
ऐसे में अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर लेते हैं तो यह आपके शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाएगा, जिससे आयरन की कमी दूर होगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पाइन नट्स खाने के फायदे क्या हैं - What are the benefits of eating pine nuts
इसके अलावा पाइन नट्स में आयरन, प्रोटीन और मोनोअनसैचुरेटेड फैट भी मौजूद होता है, जो आपके शरीर के एनर्जी लेवल को बढ़ाता है. वहीं, पाइन नट्स में मौजूद मैग्नीशियम शरीर को एक्टिव रखने का भी काम बखूबी करता है.
पाइन नट्स में मौजूद विटामिन ई, विटामिन के, जिंक और मैग्नीशियम आपकी हड्डियों की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है. इसके एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचाते हैं. पाइन नट्स में मौजूद जिंक आंखों की सेहत के लिए भी बहुत हेल्दी होता है. वहीं इसमें मौजूद विटामिन ई सूजन को कम करता है.
पाइन नट्स में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण शरीर में मौजूद हार्मफुल केमिकल्स से शरीर को सुरक्षा प्रदान करते हैं. इतना ही नहीं पाइन में मौजूद टोकोफेरोल, शरीर से खराब कलेस्ट्रॉल को कम करता है और दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाने में मदद करता है.
वहीं, कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए पाइन नट्स खाने चाहिए. इसमें कैल्शियम, जिंक, आयरन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो इम्युनिटी को बूस्ट करते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं