विज्ञापन

बिना कहे सब समझ जाने वाले पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज

अगर आप भी अपने पापा के लिए कुछ खास और दिल छू लेने वाले शब्द ढूंढ रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके बड़े काम आ सकता है.

बिना कहे सब समझ जाने वाले पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज
इस फादर्स डे पापा को कराएं स्पेशल फील. (Image pixingphotos)

पापा हमारे जीवन के वो इंसान होते हैं जो बिना कुछ कहे हमारी हर जरूरत को पूरा कर देते हैं. खुद पुराने कपड़े पहन लेंगे, लेकिन हमारे लिए हमेशा नया सामान लाएंगे. पापा के इसी निस्वार्थ प्यार और उनके त्याग के लिए हर साल फादर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है. इस साल 21 जून 2026 को दुनिया भर में फादर्स डे मनाया जाएगा. 

​वैसे तो पापा को थैंक्यू कहने के लिए कोई एक दिन काफी नहीं है, लेकिन इस खास मौके पर आप उन्हें एक प्यारा सा मैसेज भेजकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

अपने पापा को खास फील कराने के लिए भेजें ये संदेश. Photo Credit: Canva

अपने ​पापा को भेजें ये खास मैसेजेस- 

1. मैसेज-

मां दुआ है तो पापा हौसला हैं,
मां सुकून है तो पापा आसरा हैं।
हैप्पी फादर्स डे!

2. मैसेज-

​उंगली पकड़कर चलना सिखाया हमको,
अपनी नींद देकर चैन से सुलाया हमको,
अपने आंसू छुपाकर हंसाया हमको,
कोई दुख न देना ईश्वर मेरे पापा को कभी.
हैप्पी फादर्स डे पापा!

3. मैसेज-

उस शख्स को फादर्स डे मुबारक, 
जो हर मुश्किल घड़ी में मेरे साथ खड़ा रहा
हैप्पी फादर्स डे!

4. मैसेज-

आपने मुझे मेहनत, ईमानदारी और इंसानियत की असली अहमियत सिखाई है, थैंक्यू पापा.
हैप्पी फादर्स डे!

5. मैसेज-

पापा आप मेरा वो गुरुर हैं, जिसे कोई कभी कम नहीं कर सकता. 
आपने हमेशा मुझे सही रास्ता दिखाया और मुझ पर भरोसा किया. थैंक यू पापा! हैप्पी फादर्स डे!

6. मैसेज-

मैंने पापा से अमीर इंसान आज तक नहीं देखा,
​जेब खाली हो फिर भी कभी मना नहीं करते,
हैप्पी फादर्स डे!

7. मैसेज-

​​पापा, आप मेरे पहले हीरो और पहले फ्रेंड हैं, जो हमेशा रहेंगे.
हैप्पी फादर्स डे!

8. मैसेज-

खुशसूरत रिश्ता है मेरा और मेरे पापा का, 
जहां बिना कुछ बोले ही वो मेरी हर बात समझ जाते हैं. 
हैप्पी फादर्स डे!

इस फादर्स डे को कैसे बनाएं और भी खास?

  1. ​सिर्फ मैसेज भेजना ही काफी नहीं है, अगर आप इस दिन को और यादगार बनाना चाहते हैं, तो इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रख सकते हैं-
  2. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम माता-पिता को वक्त नहीं दे पाते. इस दिन कम से कम 2 घंटे पापा के साथ बैठकर पुरानी बातें करें.
  3. पापा को जो भी खाना या मिठाई पसंद हो, उसे घर पर बनाएं या बाहर से ऑर्डर करें.
  4. आप उन्हें एक सिंपल सी शर्ट, डायरी या कोई ऐसी चीज गिफ्ट कर सकते हैं जिसकी उन्हें जरूरत हो.

ये भी पढ़ें- पापा के साथ करें ये 5 Yoga Poses, बढ़ेगी फिटनेस और बॉन्डिंग दोनों

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
सीनियर सब एडिटर
दिल से फूडी हूं! इटेलियन, चाइनीज और इंडियन फूड्स खाना ही नहीं उनके बारे में जानना और बात करना भी पसंद है. नए स्वाद और फूड की तलाश का जुनून हर समय रहता... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Happy Fathers Day, Happy Fathers Day Shayari, Happy Fathers Day Sms Happy Father S Day Wallpapers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com