विज्ञापन

Hair Care Tips: बाल लंबे, घने और काले चाहिए, नहाने से 1 घंटा पहले दही में ये 3 चीज मिलाकर लगा लें

अगर आप भी अपने बालों को लंबा, घना और नेचुरली काला बनाना चाहते हैं, तो दही से तैयार यह खास हेयर पैक आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

Hair Care Tips: बाल लंबे, घने और काले चाहिए, नहाने से 1 घंटा पहले दही में ये 3 चीज मिलाकर लगा लें
ब्लैक हेयर
file photo

आज के समय में कम उम्र में लोगों के बाल सफेद होना, झड़ना और बेजान दिखना एक आम समस्या बन गई है. बालों को काला करने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट और घरेलू उपाय अपनाते हैं. अगर आप भी अपने बालों को लंबा, घना और नेचुरली काला बनाना चाहते हैं, तो दही से तैयार यह खास हेयर पैक आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. इंस्टाग्राम पर तारामधु नाम के हैंडल पर रूबी यादव ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बालों को काला करने के लिए आसान घरेलू उपाय बताया है.

नेचुरल हेयर पैक कैसे बनाएं

इस हेयर पैक को बनाने के लिए आपको 4 चम्मच ताजी दही, 2 चम्मच मेहंदी पाउडर, 1 चम्मच कलौंजी के दाने, 2 लौंग और लगभग 1 चम्मच हल्दी पाउडर की जरूरत होगी. सबसे पहले कलौंजी और लौंग को पीसकर बारीक पाउडर बना लें. अब एक लोहे के बर्तन में दही डालें और उसमें मेहंदी, हल्दी, कलौंजी और लौंग का पाउडर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. अब इस पैक को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छे से लगाएं. करीब 45 मिनट से 1 घंटे तक इसे बालों में लगा रहने दें.

बालों को क्या फायदा मिलेगा

दही बालों को गहराई से मॉइश्चराइज करने में मदद करती है. मेहंदी बालों को प्राकृतिक रंग देने में सहायक होती है. वहीं कलौंजी और लौंग में मौजूद पोषक तत्व स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं. हल्दी भी स्कैल्प को साफ रखने और बालों की देखभाल में सहायक मानी जाती है. हालांकि, यह एक घरेलू नुस्खा है और इसका असर व्यक्ति की बालों की स्थिति के अनुसार अलग-अलग हो सकता है. अगर, आपको किसी सामग्री से एलर्जी है या स्कैल्प संबंधी समस्या है, तो इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- Collagen या Biotin? त्वचा और बालों के लिए कौन-सा ज्यादा असरदार, एक्सपर्ट से जानिए

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair Care, Hair Care At Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com