Rashmika Underwater Action: सिनेमा के पर्दे पर रश्मिका मंदाना का जलवा तो हमने कई बार देखा है, लेकिन इस बार मामला जमीन से हटकर समंदर की गहराइयों में जा पहुंचा है. अपनी क्यूट स्माइल से सबको अपना दीवाना बनाने वाली नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना अब एक ऐसे बेखौफ अवतार में नजर आने वाली हैं, जिसे देखकर आप आने वाले समय में उनके फैंस दातों तले उंगलियां दबा लेंगे.
अंडरवाटर सीन से एक्शन का तड़का लगाती नजर आएगी नेशनल क्रश
रश्मिका अपनी अपकमिंग पैन-इंडिया फिल्म मैसा में अपने दुश्मनों को धूल चटाती नजर आएंगी, लेकिन जमीन पर नहीं, बल्कि पानी के अंदर. इसी को लेकर फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इस सीन की एक झलक और शूटिंग के दौरान की बीटीएस तस्वीरें शेयर कीं. रश्मिका ने इस सीन को पूरा करने के लिए दो दिनों में लगभग 20 घंटे पानी के अंदर बिताए थे.

Rashmika Mandana Film Mysaa
Photo Credit: instagarm
क्रेजी शूट के बाद फैंस के बीच रश्मिका ने शेयर किया अनुभव
खुद रश्मिका ने इस फिल्म की शूटिंग को अपने करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण अनुभव बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी गायब रहने की वजह का खुलासा करते हुए लिखा कि हम इसके लिए पूरी तरह पागल हैं!" इस सीन के बाद में कह सकती हूं कि मैंने अब तक अपनी लाइफ की सबसे क्रजी चीज की है. रश्मिका का यह जुनूनी अंदाज साफ बता रहा है कि बड़े पर्दे पर 'मैसा' एक तगड़ा धमाका करने वाली है.
क्या है मैसा की कहानी?
रवींद्र पुल्ले के निर्देशन में बनी यह फिल्म 'अनफॉर्मूला फिल्म्स' के जरिए प्रोड्यूस की गई है. यह सिर्फ एक एक्शन थ्रिलर नहीं है, बल्कि आदिवासी इलाकों की गहराई को छूने वाली एक इमोशनल कहानी है. दमदार विजुअल्स और रश्मिका का अब तक का सबसे रॉ अवतार इस फिल्म को 2026 की सबसे मोस्ट-अवेेटेड फिल्म बनाता है.
यह भी पढ़ें: यश से नहीं भिड़ेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा, टॉक्सिक के डर से 'द वन' रिलीज डेट बढ़ाई आगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं