विज्ञापन

घर में भंवरा घुस आए तो क्या करें? भंवरा डंक मार दे तो क्या करें, जानें तरीका

Home Remedies for a Bumblebee Sting: घर में भंवरा घुस आए तो घबराकर उसे मारने या पकड़ने की कोशिश न करें. खिड़की-दरवाजा खोलकर बाहर निकलने का रास्ता दें. डंक लगने पर जगह साफ करें, ठंडी पट्टी लगाएं और गंभीर एलर्जी के लक्षण दिखें तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें.

घर में भंवरा घुस आए तो क्या करें? भंवरा डंक मार दे तो क्या करें, जानें तरीका
घर में भंवरा घुस आए तो घबराकर उसे मारने या पकड़ने की कोशिश न करें
ndtv

गर्मियों और बरसात के मौसम में कई बार भंवरे उड़ते हुए घर के अंदर आ जाते हैं. ऐसे में उन्हें देखकर घबराहट होना स्वाभाविक है, खासकर जब घर में छोटे बच्चे या पालतू जानवर हों. कई लोग भंवरे को भगाने के लिए कपड़ा मारने या उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. भंवरा खतरा महसूस होने पर डंक मार सकता है. ऐसे में जरूरी है कि घबराने के बजाय सावधानी बरती जाए. वहीं, अगर भंवरा डंक मार दे तो शुरुआती देखभाल कैसे करें और किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आइए जानते हैं घर में भंवरा घुस आए तो क्या करें.

घर में भंवरा घुस आए तो क्या करें?

एक्सपर्ट अनुसार, भंवरे को छेड़ने या मारने की कोशिश न करें. सबसे पहले बच्चों और पालतू जानवरों को उस जगह से दूर कर दें. अगर संभव हो, तो कमरे की खिड़की या बाहर जाने वाला दरवाजा खोल दें और भंवरे को खुद बाहर निकलने का रास्ता दें. उसके पास अचानक हाथ न ले जाएं और न ही उसे पकड़ने की कोशिश करें. अगर भंवरा बाहर नहीं निकल रहा है, तो उससे सुरक्षित दूरी बनाए रखें. उसे भगाने के लिए झाड़ू, कपड़ा या कोई दूसरी चीज न चलाएं. यदि घर के आसपास बार-बार भंवरे दिखाई दे रहे हैं या किसी कोने में उनका छत्ता नजर आता है, तो उसे खुद हटााने के बजाय प्रशिक्षित कीट नियंत्रण विशेषज्ञ की मदद लें.

Latest and Breaking News on NDTV

घरेलू और सुरक्षित उपाय

  • खिड़की-दरवाजे खोल दें: अगर आपके घर में भंवरा आ जाता है तो कमरे की सभी खिड़कियां और दरवाजे खोल दें. भंवरा अपने आप बाहर उड़ जाएगा.
  • धुआं करें: अगर घर के अंदर भंवरा आ जाता है तो घर में कपूर या हल्की जड़ी-बूटियों का धुआं करने से भंवरे उसकी गंध से दूर भाग जाते हैं.
  • तेज गंध का उपयोग करें: इसके अलावा भंवरों को पुदीना, नीलगिरी या सिट्रोनेला की गंध पसंद नहीं है. आप पानी में इन तेलों की कुछ बूंदें मिलाकर स्प्रे कर सकते हैं.
  • धूप का लें सहारा: भंवरे अक्सर रोशनी की तरफ आकर्षित होते हैं. इसलिए आप रात के समय कमरे की मुख्य लााइट बंद करके सिर्फ बाहर की लाइट चालू कर दें, जिससे वे बाहर निकल जाएं.

ये भी पढ़ें- कबूतर भगाने का स्प्रे? कबूतर भगाने की दवा, यह छ‍िड़कते ही बालकनी से गायब हो जाएंगे सारे

भंवरा डंक मार दे तो सबसे पहले क्या करें

Latest and Breaking News on NDTV

भंवरे के डंक से दर्द, लालिमा और सूजन हो सकती है. ऐसी स्थिति में सबसे पहले उस जगह को साबुन और पानी से साफ करें. त्वचा पर डंक दिखाई दे तो उसे सावधानी से हटा दें, लेकिन भंवरे को पकड़ने या घाव को दबाने की कोशिश न करें. प्रभावित जगह पर कपड़े में लपेटकर ठंडी पट्टी या आइस पैक करीब 10 से 20 मिनट तक लगाएं। बर्फ को सीधे त्वचा पर न रखें. दर्द या खुजली ज्यादा हो तो दवा लेने से पहले डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह लें. घााव को खुजलाने से बचें और सूजन बढ़ने पर ध्यान दें.

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

अगर डंक मारने के बाद सांस लेने में परेशानी, गले या जीभ में सूजन, चक्कर, बेहोशी या पूरे शरीर पर पित्ती जैसे लक्षण दिखाई दें तो यह गंभीर एलर्जी का संकेत हो सकताा है. ऐसी स्थिति में तुरंत आपातकालीन चिकित्सा सहायता लें. लक्षणों के अपने आप ठीक होने का इंतजार न करें. अगर डंक आंख, मुंह या गले के पास लगा है, कई बार डंक लगा है या दर्द और सूजन बढ़ रही है तो भी एक्सपर्ट से संपर्क करना जरूरी है. घर में भंवरा आने पर सावधानी बरतना और डंक लगने की स्थिति में सही प्राथमिक देखभाल करनाा ही सबसे सुरक्षित तरीका है.

ये भी पढ़ें- Diwali DIY Decoration Ideas: दीवाली पर कम खर्च में चमक उठेगा घर, अपनाएं ये 4 क्रिएटिव डेकोरेशन आइडियाज, मेहमान भी करेंगे तारीफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bumblebee, Bumblebees, Bumblebee India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com