अगर आप नई वाशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं, तो किसी भी दुकान या शोरूम में जाते ही सबसे पहले मन में यही बात आती है कि Front Load लें या Top Load. हालांकि, देखने में तो दोनों मशीनें कपड़े धोने का काम करती हैं, लेकिन पानी की खपत, बिजली बचत, कपड़ों की देखभाल और बजट के मामले में इनके बीच बड़ा फर्क होता है. अगर आप अपने लिए एक बेस्ट ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन खरीदना चाहते हैं और कंफ्यूज हैं टॉप लोड और फ्रंट लोड ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन के बीच में, कि कौन सी मशीन ज्यादा अच्छी रहेगी, तो आपको मशीन खरीदने से पहले दोनों के बीच का अंतर जरूर पता होना चाहिए.
Front Load Washing Machine में क्या खासियत है?
फ्रंट लोड वाशिंग मशीन को आधुनिक और एडवांस विकल्प माना जाता है. इसमें कपड़े घूमकर साफ होते हैं, जिससे कम पानी में भी बेहतर सफाई मिलती है. यह मशीन कपड़ों पर कम घिसावट डालती है, इसलिए महंगे और नाजुक कपड़े लंबे समय तक अच्छे रहते हैं. इस मशीन का फायदा जैसे कम पानी और बिजली की खपत, बेहतर वॉश क्वालिटी, कपड़ों को कम नुकसान और कम शोर के साथ काम होता है.
फ्रंट लोड वाशिंग मशीन
धुलाई की क्वालिटी- इसमें धुलाई की क्वालिटी बहुत बढ़िया रहती है. यह कपड़ों को टम्बल वॉश यानी पटक-पटक कर वॉश करती है, जिससे दाग आसानी से निकलते हैं और कपड़े सुरक्षित रहते हैं.
पानी और बिजली- इसमें पानी की खपत बहुत कम होती है और यह बिजली व डिटर्जेंट भी कम लेती है.
फीचर्स- इसमें इन-बिल्ट हीटर और स्टीम वॉश जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं.
कमियां- यह महंगी आती है, इसका वजन ज्यादा होता है और कपड़े डालने के लिए झुकना पड़ता है.
Top Load Washing Machine में क्या होता है?
टॉप लोड मशीन उन लोगों के लिए ज्यादा सुविधाजनक मानी जाती है, जिन्हें बार-बार झुकने में परेशानी होती है. इसकी कीमत भी फ्रंट लोड की तुलना में कम होती है. इसके साथ ही वॉश साइकिल भी कम समय में पूरी हो जाती है. इस मशीन की कीमत कम होती है, इस्तेमाल करना आसान, कपड़े डालना और निकालना सुविधाजनक, मेंटेनेंस का खर्च कम होता है.
टॉप लोड वाशिंग मशीन
इस्तेमाल में आसानी- ऊपर से ढक्कन होने के कारण इसमें बिना झुके आसानी से कपड़े डाले जा सकते हैं, जो बुजुर्गों के लिए बेहद सुविधाजनक है.
कीमत- यह फ्रंट लोड की तुलना में काफी सस्ती और बजट-फ्रेंडली होती है.
सुविधा- इसमें चक्र के बीच में भी भूले-बिसरे कपड़े आसानी से डाले जा सकते हैं.
कमियां- इसमें पानी और बिजली की खपत ज्यादा होती है और यह कपड़ों पर थोड़ी हार्ड हो सकती है.
खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान
अगर आपका परिवार बड़ा है और आप लंबे समय के लिए बिजली-पानी की बचत चाहते हैं, तो Front Load Washing Machine बेहतर विकल्प हो सकती है. वहीं, अगर आपका बजट सीमित है और आसान इस्तेमाल चाहते हैं, तो Top Load Machine आपके लिए सही रहेगी.
यह भी पढ़ें:- Kitchen Tips: बार-बार आ जाते हैं कॉकरोच? आपकी रसोई में मौजूद ये 5 चीजें हो सकती हैं वजह
यह भी पढ़ें:- क्या आपका बच्चा भी फोन देखे बिना खाना नहीं खाता, तो स्क्रीन की लत छुड़वाने के लिए अपनाए ये 3 तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं