विज्ञापन

पुरानी लकड़ी की सीढ़ी से करें गार्डन का मेकओवर, कम खर्च में मिलेगा शानदार लुक

थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और कुछ आसान DIY आइडियाज की मदद से आप पुरानी सीढ़ी को स्टाइलिश प्लांट स्टैंड, वर्टिकल गार्डन या शानदार डेकोरेटिव पीस में बदल सकते हैं.

पुरानी लकड़ी की सीढ़ी से करें गार्डन का मेकओवर, कम खर्च में मिलेगा शानदार लुक
गार्डन का मेकओवर
iStock

अगर आपको पौधों से प्यार है और आप अपनी बालकनी या गार्डन को नया और सुंदर लुक देना चाहते हैं, तो इसके लिए महंगी सजावट पर पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है. घर के किसी कोने में पड़ी पुरानी लकड़ी की सीढ़ी आपके गार्डन का सबसे खूबसूरत हिस्सा बन सकती है. थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और कुछ आसान DIY आइडियाज की मदद से आप इस बेकार लगने वाली सीढ़ी को स्टाइलिश प्लांट स्टैंड, वर्टिकल गार्डन या शानदार डेकोरेटिव पीस में बदल सकते हैं. यह न सिर्फ आपके गार्डन की खूबसूरती बढ़ाएगी, बल्कि पुराने सामान को दोबारा इस्तेमाल करने का पर्यावरण-अनुकूल तरीका भी साबित होगी. चलिए बताते हैं कैसे एक पुरानी सीढ़ी आपके गार्डन का पूरा लुक बदल सकती है.

रस्टिक लैडर प्लांट स्टैंड

पुरानी लकड़ी की सीढ़ी को खूबसूरत प्लांट स्टैंड में बदलकर आप अपने गार्डन या बालकनी को खास लुक दे सकते हैं. सीढ़ी की हर पायदान को एक छोटी शेल्फ की तरह इस्तेमाल करें और उस पर गमले सजाएं. संतुलन बनाए रखने के लिए भारी गमलों को नीचे और हल्के गमलों को ऊपर रखें. धूप वाली जगह पर गेंदा और जेरेनियम जैसे फूल लगाकर इसकी खूबसूरती और बढ़ा सकते हैं हरे-भरे पौधों और बेलों से ढकी यह सीढ़ी आपके गार्डन को देसी और सुंदर लुक देगी.

बेल वाले पौधों के लिए लैडर ट्रेलिस

अगर, आपके पास एक अतिरिक्त पुरानी सीढ़ी है, तो उसे बेल वाले पौधों के लिए ट्रेलिस के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. सीढ़ी के नीचे मॉर्निंग ग्लोरी, स्वीट पी, मनी प्लांट या अन्य चढ़ने वाली बेलें लगाएं और उन्हें ऊपर की ओर बढ़ने दें. पौधों की बेलों को सीढ़ी से हल्के धागे या सॉफ्ट टाई की मदद से बांधें, ताकि वे सही दिशा में बढ़ें और तेज हवा में टूटें नहीं. इसके आसपास बर्ड बाथ, सजावटी पत्थर या छोटे गमले रखकर अपने गार्डन को किसी जादुई बगीचे जैसा खूबसूरत बना सकते हैं.

लैडर लाइटिंग डिस्प्ले

हर बार गार्डन को खूबसूरत बनाने के लिए सिर्फ पौधों की जरूरत नहीं होती, कभी-कभी सही लाइटिंग भी कमाल कर देती है. इसके लिए पुरानी सीढ़ी पर गर्म सफेद रंग की स्ट्रिंग लाइट्स लपेट दें या उसकी पायदानों पर मेसन जार लैंप टांग दें. शाम और रात के समय यह आपके गार्डन या बालकनी को बेहद आकर्षक और सुकून भरा लुक देगा.

आउटडोर बेवरेज बार लैडर

पुरानी सीढ़ी को एक अनोखे आउटडोर ड्रिंक स्टेशन में भी बदला जा सकता है. इसके लिए सीढ़ी को दीवार या बाड़ के सहारे टिकाएं और उसकी पायदानों पर चौड़े लकड़ी के तख्ते रखकर शेल्फ तैयार करें.

यह भी पढ़ें:- मैं तो रोज वॉक करता हूं, फिर भी फिट क्यों नहीं हूं? फिटनेस कोच ने बताए असली कारण

यह भी पढ़ें:- एलोवेरा जेल और नीम पाउडर से घर पर बनाएं केमिकल-फ्री साबुन, त्वचा को मिलेगा नेचुरल ग्लो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Garden Decor, Garden Decor Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com