Summer hair care tips : गर्मी का मौसम बाल और त्वचा के लिहाज से बहुत संवेदनशील होता है. चिलचिलाती तेज धूप और गरम हवा बाल और चेहरे की त्वचा को रूखा और बेजान बना देती हैं. इसलिए गर्मी में इन दोनों ही चीजों का खास ख्याल रखना पड़ता है ताकि मौसम की मार आपकी सुंदरता पर ना पड़े. इसी बात को ध्यान में रखकर हम आपके लिए कुछ खास समर हेयर केयर टिप्स लेकर आए हैं जिसे आपको जरूर फ़ॉलो (Summer hair care for freeze hair) करना चाहिए ताकि आपके बाल की चमक फीकी ना पड़े.
गर्मी में कैसे रखें बालों का ख्याल

Photo Credit: Unsplash
- एक छोटे से पैन में नारियल का तेल गरम कर लें. फिर इसमें 8 से 10 करी पत्ते डाल दें. जब ये पत्ते काले पड़ जाएं तो गैस बंद कर दें. फिर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें. इसके बाद आप इससे अपने बालों को मसाज देकर 5-6 घंटे के लिए छोड़ दें उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें. फिर आप महसूस करेंगी की आपके बाल पहले से ज्यादा चमक रहे हैं.

Photo Credit: iStock
- गुनगुने तेल से बालों में चंपी देने से उनकी सेहत अच्छी बनी रहती है. इसके लिए आपको बाल धुलने से पहले 10 मिनट बालों में मसाज जरूर देनी है. फिर देखिए कैसे दो मुंहे बाल गायब होते हैं.

- पपीते से भी दो मुंहे बालों से छुटकारा मिलता है. इसके लिए क्रश किया हुआ पपीता लें और उसमें 3 बड़े चम्मच दही डालें फिर, बालों की जड़ो में अच्छे से लगा लें. यह निश्चित रूप से आपके बालों की सेहत के लिए अच्छा साबित होगा.

- चाय का पानी भी बालों की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. यह आपके बालों की खोई हुई चमक वापस लाता है और उन्हें घना बनाता है. आपको बस 1 कप चाय का पानी, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस और 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल मिक्स करके स्प्रे बॉटल में स्टोर करके रखना है. हेयरवॉश के बाद जब बाल गीले हों तो इस मिश्रण को बालों में स्प्रे कर लेना है. इससे आपके बालों की सेहत सुधरेगी.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं