विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Jul 04, 2022

Miss India बनीं कर्नाटक की Sini Shetty, जानिए कौन हैं सिनी और उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

Femina Miss India World 2022: मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम करने वाली Sini Shetty बचपन से डांस का शौक रखती हैं. 

Read Time: 3 mins
Miss India बनीं कर्नाटक की Sini Shetty, जानिए कौन हैं सिनी और उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
Miss India Sini Shetty: मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का ताज सिनी शेट्टी के सिर पर सजा है. 

Miss India 2022: कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने हाल ही में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 (Femina Miss India World) का ताज अपने नाम कर लिया है. जियो वर्ल्ड कन्वेन्शन में आयोजित इस समारोह में बॉलीवुड के सितारों ने भी शिरकत की थी जिसमें नेहा धूपिया, डीनो मोरैया और मलाइका अरोरा (Malaika Arora) भी नजर आए थे. फेमिना मिस इंडिया का ताज सिनी शेट्टी (Sini Shetty) को मिला, साथ ही फर्स्ट रन्नर अप राजस्थान की रूबल शिखावत (Rubal Shekhawat) रहीं और सेकंड रन्नर अप का खिताब उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को मिला. जल्द ही सिनी शेट्टी मिस वर्ल्ड पेजेंट में हिस्सा लेने जाएंगी. 

माथे पर पड़ने वाली झुर्रियों को इस तरह हल्का कर सकते हैं पुरुष, Skin Care के लिए अपनाना शुरू कर दें ये टिप्स


सिनी शेट्टी कौन है और उनके व्यक्तिव व निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो सिनी की उम्र 21 साल है. मुंबई में जन्मीं सिनी कर्नाटक (Karnataka) से ताल्लुक रखती हैं. अकाउंटिंग और फाइनेंस में बैचलर की डिग्री हासिल करने वालीं सिनी शेट्टी फिलहाल चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट का प्रोफेशनल कोर्स कर रही हैं. 


बचपन से ही सिनी को डांस का बेहद शौक रहा है. सिनी ने 4 साल की उम्र से ही भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था जिसके बाद 14 साल तक की उम्र में वे इस नृत्य कला में माहिर हो गईं. हालफिलहाल भी वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डांस की वीडियो पोस्ट करती रहती हैं. 


सिनी शेट्टी के विनिंग गाउन (Winning Gown) की बात करें तो सभी की तरह सिनी भी सिल्वर गाउन में नजर आई थीं, हालांकि, सिनी के गाउन पर हाई थाई स्लिट था. सटल मेकअप और कॉन्फिडेंस के साथ सिनी की खूबसूरती देखते ही बन रही थी. सिनी को मिस इंडिया का ताज मिस इंडिया 2021 रहीं मानसा वाराणसी ने पहनाया. 

सिनी शेट्टी (Sini Shetty) से पहले भी कर्नाटक से कई ब्यूटी क्वीन भारत को मिली हैं जिनमें लारा दत्ता, साराह जेन डियाज, संध्या चिब, नफीसा जोसफ और रेखा हानडे प्रमुख रहीं. 

पेट को पतला करती हैं ये 5 आदतें, आप भी जान लीजिए वजन घटाने और बेली फैट कम करने वाली ये Drinking Habits

Sun Tanning को इन घरेलू नुस्खों से भगाएं दूर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
सफेद बालों को काला कर देगी घर पर बनी डाई, कलौंजी के बीजों में मिलाकर लगा लें यह चीज 
Miss India बनीं कर्नाटक की Sini Shetty, जानिए कौन हैं सिनी और उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
Father's Day 2024: पिता और बेटी के बीच का बॉन्ड होता है सबसे खास, जानिए क्यों 
Next Article
Father's Day 2024: पिता और बेटी के बीच का बॉन्ड होता है सबसे खास, जानिए क्यों 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;