विज्ञापन

Eid 2026: इस ईद को बनाएं और भी खास, अपनों को दें ये 4 तोहफे, सस्ते में बन जाएगी बात

Eid Gift Ideas: यहां हम आपके साथ कुछ ऐसे आसान, किफायती और दिल छू लेने वाले गिफ्ट आइडियाज़, शेयर करने वाले हैं, जिन्हें देखकर कोई भी खुश हो जाएगा. 

Eid 2026: इस ईद को बनाएं और भी खास, अपनों को दें ये 4 तोहफे, सस्ते में बन जाएगी बात
What are appropriate Eid gifts?

Eid Gift Ideas: ईद सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि खुशियों, अपनापन और एक-दूसरे से मोहब्बत बाटनें का दिन है, इस खास तोहफे देने की परंपरा सदियों पुरानी है. इस त्योहार पर रिश्तेदारों, दोस्तों और करीबियों के लिए तोहफ़े लेकर जाते हैं, ताकि रिश्तों की मिठास और बढ़ सके, लेकिन तोहफे खरीदते समय हर साल सबसे बड़ा सवाल यही रहता है ईद पर क्या गिफ्ट दें? अगर आप भी हर साल इस सवाल से परेशान रहते हैं  सामना करते हैं, तो बिल्कुल चिंता न करें. यहां हम आपके साथ कुछ ऐसे आसान, किफायती और दिल छू लेने वाले गिफ्ट आइडियाज़, शेयर करने वाले हैं, जिन्हें देखकर कोई भी खुश हो जाएगा. 

ईद पर क्या उपहार देना चाहिए?

कपड़े : कपड़े हमेशा सुरक्षित और पसंद किए जाने वाले गिफ्ट होते हैं. पुरुषों के लिए हल्के रंग का कुर्ता ले सकते हैं और महिलाओं के लिए एम्ब्रॉइडरी स्टोल या कुर्ती एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. अगर आप किसी को कुछ ऐसा गिफ्ट करते हैं, तो यह गिफ्ट त्योहार की खुशी को दोगुना कर कर सकता है. 

नाम वाली नमाज की चटाई: ईद को और ज्यादा खास बनाने के लिए आप नमाज की चटाई उस व्यक्ति का नाम लिखवाकर गिफ्ट कर सकते हैं. यह तोहफा न केवल आध्यात्मिक है, बल्कि यह पाने वाले को हर नमाज़ के समय आपकी याद दिलाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

अत्तर: अत्तर और ईद का नाता बेहद पुराना है. यह गिफ्ट परंपरा से जुड़ा होने के साथ एक पर्सनल टच भी देता है, जिन लोगों को आप तोहफा दे रहे हैं, अगर उन्हें गुलाब, ऊद, मुश्क या चंदन की खुशबू पसंद है, तो इन सुगंधों वाली छोटी, खूबसूरत शीशियां एक शानदार विकल्प हैं. यह ऐसा तोहफा है जो हर उम्र और हर रिश्ते के लिए बिल्कुल परफेक्ट माना जाता है. 

ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन: अगर आपके दोस्त या रिश्तेदार फ़िल्में या वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, तो आप उन्हें किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का छोटा-सा सब्सक्रिप्शन गिफ्ट कर सकते हैं. यह आज के दौर का मॉडर्न, उपयोगी और बेहद पसंद किया जाने वाला तोहफा है.

इसे भी पढ़ें: नारियल छीलने में होती है दिक्कत, अपनाएं ये आसान तरीका 2 मिनट में छील जाएगा ताजा नारियल!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eid Gift Ideas, Eid Par Kya Gift Dena Chahiye, What Do You Give Someone For Eid?, What Are Some Unique EIDI Gifts?, What To Give A Girl On Eid?
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com