ईद का मौका हो और कपड़ों के साथ एक्सेसरीज पर ध्यान न दिया जाए, ऐसा कैसे हो सकता है. ईद पर अगर आपने अनारकली, शरारा, गरारा या साड़ी पहनने का प्लान बनाया है तो सही ज्वेलरी आपके पूरे लुक को और खूबसूरत बना सकती है. खास बात यह है कि आपको बहुत ज्यादा एक्सेसरीज पहनने की जरूरत नहीं है. बस आउटफिट के हिसाब से सही चीज चुनना जरूरी है.
चांदबालियां और झुमके देंगे फेस्टिव लुक
बता दें कि अनारकली, शरारा या साड़ी के साथ चांदबालियां और झुमके बेहद खूबसूरत लगते हैं. अगर आउटफिट हल्के रंग का है तो पर्ल या कलरफुल स्टोन वाले ईयरिंग्स चुन सकती हैं. इससे लुक फेस्टिव होने के साथ एलिगेंट भी लगेगा.

मांग टीका या पासा से मिलेगा शाही अंदाज
साथ ही, शरारा या गरारा सेट के साथ मांग टीका या पासा यानी झूमर आापके लुक को रॉयल टच दे सकता है. अगर कपड़ों पर ज्यादा कढ़ाई है तो हल्की ज्वेलरी रखें, ताकि पूराा लुक ओवर न लगे.

यह भी पढ़ें: बस 3 महीने तक लगा लें ये 3 हर्ब्स, एक्सपर्ट ने बताया एक-एक सफेद बाल हो जाएगा काला, हेयर ग्रोथ भी होगी तेज
नेकलाइन देखकर चुनें नेकलेस
इसके अलवा, सूट या कुर्ते की नेकलाइन चौड़ी या डीप है तो चोकर या स्टेटमेंट नेकलेस अच्छाा विकल्प हो सकता है. वहीं हाई नेक या हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले आउटफिट के साथ नेकलेस छोड़कर सिर्फ स्टेटमेंट ईयरिंग्स पहनना बेहतर रहेगा.

चूड़ियां और कंगन से पूरा करें लुक
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ईद के ट्रेडिशनल लुक में रंग-बिरंगी चूड़ियां हमेशा खूबसूरत लगती हैं. चाहें तो चूड़ियों के साथ कुंदन या स्टोन वाला कड़ा भी पहन सकती हैं. ध्यान रखें कि ज्वेलरी और कपड़ों के रंग एक-दूसरे को कॉम्प्लीमेंट करें, तभी पूरा लुक ग्रेसफुल नजर आएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं