Eid-e-Milad-un Nabi 2026 Wishes: आज 26 अगस्त को देशभर में ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व मनाया जा रहा है. इस त्योहार को ईद-ए-मिलाद भी कहा जाता है और यह पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. यह इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल की 12वीं तारीख को मनाया जाता है. उनकी शिक्षाओं और संदेशों ने दुनिया भर के लोगों को प्रभावित किया है. इस खास पर्व को और खास आप अपने करीबियों को शुभकामना संदेश देकर मना सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपके लिए कुछ खास संदेश लेकर आए हैं जिनके जरिए आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को मुबारकबाद दे सकते हैं.
1. नूर आया, नूर चढ़ा, रोशनी हुई हर जगह,
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी लाया खुशियों की बहार
मुबारक हो आपको मिलाद-उन-नबी का त्योहार
2. नूर से रोशन हो हर दिल का जहां,
मोहब्बत से महके हर एक आशियां,
लबों पर रहे दरूद-ओ-सलाम,
आ गया ईद-ए-मिलाद का पैगाम
मिलाद उन नबी मुबारक!
3. मदीने में ऐसी फिजा लग रही है
कि जन्नत की जैसी हवा लग रही है
मदीने पहुंचकर जमीन को जो देखा
जन्नत जैसा पता लग रही है
मुबारक आपको ईद-मिलाद-उन-नबी

Photo Credit: magnific
4. जश्न-ए-मिलाद का है दिन आया,
मुबारक हो तुमको ये दिन साया.
पैगंबर मुहम्मद का है जन्मदिन,
रबी-उल-अव्वल में खुशियां समाई
5. अल्लाह आपको ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के
मुक्कदस मौके पर तमाम
खुशियां अता फरमाएं और
आपकी इबादत कबूल करें.
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारकबाद
6. नूर की बारिश से हर आंगन महक जाए,
आपकी जिंदगी का हर लम्हा संवर जाए
मुबारक हो आपको मिलाद-उन-नबी का यह पाक दिन,
आपकी हर दुआ बारगाह-ए-इलाही में क़ुबूल हो जाए
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारकबाद

Photo Credit: magnific
7. सजी है महफिल-ए-रहमत, बहार आई है,
मुबारकबाद देने की ये मुबारक घड़ी आई है,
दुआ है रब से, आपकी हर राह आसान हो,
ज़िंदगी में सिर्फ खुशियां और मान-सम्मान हो
ईद मिलाद-उन-नबी की दिली मुबारकबाद
8. सदा सलामत रहे आपकी जिंदगी का चमन,
दूर हो हर परेशानी, दूर हो हर एक गम
मिलाद-उन-नबी के इस मुबारक मौके पर,
आप पर हमेशा रहे खुदा-ए-पाक का करम
9. खुशियों की सौगात लेकर ये मुक़द्दस दिन आए,
आपके हर कदम पर नई कामयाबी मुस्कुराए,
दुआ है रब से, बनी रहे मोहब्बत और अपनापन,
ईद-ए-मिलाद की दिली मुबारकबाद कबूल फरमाएं

10. लब पे दरूद, दिल में अक़ीदत का नूर हो,
आपकी हर जायज दुआ रब को मंजूर हो
बरसे करम इस ईद-ए-मिलाद पर कुछ ऐसा,
जिंदगी का हर एक लम्हा पुर-नूर हो
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मुबारकबाद
यह भी पढ़ें: Eid Milad-un-Nabi 2026: भारत में 26 अगस्त को मनाई जाएगी ईद मिलाद-उन-नबी, जानें इस दिन का इतिहास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं