प्रतीकात्मक तस्वीर
जो महिलाएं अपनी किशोरावस्था में उच्च मात्रा में सेब, केला और हरी सब्जियों का सेवन करती हैं, उनमें वयस्क होने पर स्तन कैंसर का जोखिम काफी कम होता है। एक नए शोध के अनुसार, फल और सब्जियां फाइबर, विटामिन के महत्वपूर्ण स्रोत होते हैं। यह कई जैविक तंत्रों के माध्यम से स्तन कैंसर के रोगजनन को प्रभावित करते हैं।
शोध से पता चला है कि किशोरावस्था के दौरान फलों का उपभोग वयस्क होने पर स्तन कैंसर के लगभग 25 प्रतिशत जोखिम कम कर देता है।
20 साल के अध्ययन में निकला नतीजा
इस शोध के लिए अध्ययनकर्ताओं ने 90,000 नर्सो पर बीस सालों तक अध्ययन किया था। इस दौरान हालांकि किशोरावस्था में फलों के जूस का स्तन कैंसर के जोखिम से कोई संबंध नहीं पाया गया। शोध दल ने इस दौरान सभी प्रतिभागियों के ट्यूमर हार्मोन रिसेप्टर, निदान के दौरान रजोवृत्ति की स्थिति और विशिष्ट फल और सब्जियों से जोखिम के संबंधों का भी आकलन किया था।
यह शोध 'बीएमजे' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
BREAST CANCER, WOMEN HEALTH, CANCER, BALANCE DIET, RESEARCH