विज्ञापन

पहले खाओ फिर लगाओ! महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट नहीं, सिर्फ 10 मिनट में घर पर बनाएं मैंगो फेस पैक

Mango Face Pack: आम एक ऐसा फल है जिसे खाना हर कोई पसंद करता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ये न सिर्फ स्वाद बल्कि स्किन को भी ग्लोइंग बना सकता है. इस आर्टिकल में जानें मैंगो फेस पैक बनाने का तरीका.

पहले खाओ फिर लगाओ! महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट नहीं, सिर्फ 10 मिनट में घर पर बनाएं मैंगो फेस पैक
कैसे बनाएं मैंगो फेक पैक. (Image AI)

Homemade Mango Face Pack: गर्मियां आते ही एक चीज अच्छी होती है, बाजार में मीठे और रसीले आम बिकने लगते हैं, जो लगभग हर भारतीय के फेवरेट होते हैं. आम चाहे काट के खाएं या चूस कर इसका स्वाद दिल में उतर जाता है और संतोष से भर देता है. आप भी आम के दीवाने हैं तो आपको जानकर हैरानी होगी कि आपका फेवरेट मैंगो सिर्फ खाने में ही लजीज नहीं होता ये आपकी स्किन को भी चमकदार बना सकता है. आम में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो स्किन को ग्लोइंग और यंग बनाते हैं. आम के दिनों में आप घर पर इसका फेस पैक बना कर लगा सकते हैं, जिससे आपको स्किन से जुड़े कई फायदे मिलेंगे.

स्किन के लिए आम के फायदे- (Benefits of Mango for the Skin)

  • आम में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे यह स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. इसमें विटामिन A, C, K और E, साथ ही बीटा-कैरोटीन भी होता है, जो त्वचा को पोषण देते हैं और त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं.
  • आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, उन फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं जो समय से पहले बुढ़ापे का कारण बनते हैं.
  • आम में विटामिन C की भरपूर मात्रा होती है, जो स्किन को चमकदार बनाने में मदद करती है. यह काले धब्बों को हल्का करने और त्वचा के रंग को एक जैसा करने में भी मदद कर सकता है.
  • आम में एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन-रोधी) गुण होते हैं, जो त्वचा की जलन को शांत कर सकते हैं और मुंहासों के कारण होने वाली रेडनेस को कम कर सकते हैं.
  • आम में विटामिन A की मौजूदगी कोलेजन के उत्पादन में मदद करती है, जो त्वचा की लोच बनाए रखने और उसे ढीला होने से बचाने के लिए बहुत जरूरी है.

घर पर बनाएं आम के फेस पैक- (Make Mango Face Packs at Home)

 आम, चिया सीड्स और दही का फेस पैक-

सामग्री

  • 2 बड़े चम्मच पके आम का गूदा
  •  1 बड़ा चम्मच सादा दही
  •  1 छोटा चम्मच चिया सीड्स

बनाने का तरीका-

एक कटोरी में पके आम के गूदे को अच्छी तरह मसल लें. अब आम में दही और चिया सीड्स मिलाएं, और तब तक अच्छी तरह फेंटते रहें जब तक कि एक चिकना पेस्ट न बन जाए. इस आम के फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं, लेकिन आंखों के आस-पास के हिस्से पर न लगाएं, क्योंकि वह हिस्सा थोड़ा नाजुक होता है. 15 से 20 मिनट बाद इसे धो लें. ये स्किन पर नेचुरल ग्लो लाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

आम, शहद और ओटमील का फेस पैक-

• 2 बड़े चम्मच पके आम का गूदा

• 1 बड़ा चम्मच ओटमील (जई)

बनाने का तरीका-

ओटमील को तब तक पीसें जब तक उसका बारीक पाउडर न बन जाए. इस पाउडर में शहद मिलाएं.इसे आम के गूदे के साथ मिलाकर एक पेस्ट बना लें. इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए मसाज करें. इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें. ये दाग-धब्बों को दूर करेगा.

आम और शहद का फेस पैक-

सामग्री

  • 2 बड़े चम्मच पके आम का गूदा
  •  1 बड़ा चम्मच कच्चा शहद

बनाने का तरीका-

एक कटोरी में आम का गूदा और शहद मिलाएं, और अच्छी तरह चलाएं. इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं, और 15 मिनट तक सूखने दें, फिर पानी से धो लें. इससे आपकी स्किन मुलायम और चमकदार बनेगी.

ये भी पढ़ें- घंटों पीछे भागने के बाद भी नहीं खाता बच्चा? काम आएंगे ये स्मार्ट पैरेंटिंग टिप्स

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com