Hair Care: नमी की कमी रूखेपन की वजह बनती है जिससे स्कैल्प पर ड्राइनेस नजर आने लगती है. स्कैल्प जरूरत से ज्यादा ड्राई हो तो इससे खुजली होने लगती है और सफेद फ्लेक्स झड़कर गिरने लगते हैं. वहीं, ड्राई स्कैल्प (Dry Scalp) के कारण बालों की चमक भी खो जाती है. बाल फ्रिजी हो जाते हैं और उन्हें संभालना भी मुश्किल होने लगता है. ऐसे में स्कैल्प के इस रूखेपन को दूर करने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर देखे जा सकते हैं. यहां कुछ ऐसी ही चीजों का जिक्र किया जा रहा है जिन्हें बालों पर लगाने से बालों पर चमक आ जाती है और स्कैल्प की ड्राइनेस से छुटकारा मिल जाता है सो अलग.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ड्राई स्कैल्प के घरेलू उपाय | Dry Scalp Home Remedies
एलोवेराबालों की ड्राइनेस दूर करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल किया जा सकता है. एलोवेरा के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्कैल्प का रूखापन दूर करते हैं और इसके मॉइश्चराइजिंग गुण स्कैल्प को जरूरी हाइड्रेशन देते हैं जिससे बालों पर रूखापन भी नजर नहीं आता है.
नारियल का तेलजरूरत से ज्यादा ड्राई बालों पर नारियल का तेल (Coconut Oil) कमाल का असर दिखाता है. इस तेल को हल्का गर्म करके सिर की जड़ों पर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें. कुछ देर रखने के बाद बालों को धो लें. स्कैल्प की ड्राईनेस कम होती है और बालों को सिरों तक पोषण मिलता है.
सेब का सिरकाबालों की एक नहीं बल्कि कई दिक्कतों को दूर करने में सेब का सिरका फायदेमंद साबित हो सकता है. सेब का सिरका लगाने के लिए एक कप पानी में एक चम्मच सेब का सिरका डालें. इस पानी को सिर पर डालकर मलें और कुछ देर रखने के बाद धोकर हटा लें. स्कैल्प की खुजली दूर होती है.
शहदड्राई स्कैल्प पर शहद का भी अच्छा असर दिखता है. शहद (Honey) को दूध के साथ मिलाकर स्कैल्प से लेकर बालों के सिरों तक लगा लें. इसे कुछ देर लगाकर रखने के बाद धोकर हटाने पर बाल मुलायम बनते हैं. इससे बालों का रूखापन भी दूर हो जाता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं