विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2017

Happy Lohri 2017: इस ‘पंजाबी लुक’ से छा जाएंगे आप...नहीं हटेगी किसी की निगाहें

Also Read in
Happy Lohri 2017:  इस ‘पंजाबी लुक’ से छा जाएंगे आप...नहीं हटेगी किसी की निगाहें
लोहड़ी पर पारंपरिक परिधानअच्‍छे लगते हैं
नयी दिल्‍ली: सुंदर-मुंदरिए-हो.... तेरा कौन विचारा-हो....दुल्ला भट्टी वाला-हो....दुल्ले ने धी व्याई-हो...

याद आया कुछ... जी हां हम बात कर रहे हैं लोहड़ी की. बाजार सज चुके हैं. गज्‍जक, मुंगफली, रेवड़ी की धूम मची हुई है. ऐसे में उम्‍मीद करते हैं कि आपने पार्टी के लिए अपनी ड्रेस डिसाइड कर ली होगी. वैसे कहा जाता है कि लोहड़ी पंजाबियों का त्‍योहार है. लेकिन अगर आप पंजाबी न होने के बावजूद इसे मना रहे हैं, तो भी आपका लुक पजांबी होना चाहिए. अब बात आती हैं कैसे मिले आपको परफेक्‍ट पंजाबी लुक. तो जनाब हम करेंगे आपकी मदद.

लोहड़ी पर ट्रेडिशनल ड्रेस काफी अच्‍छी लगती है. सेक्विन, रेशम कढ़ाई, जरदोजी और जरी से सजे सूट या ड्रेस इस मौके पर काफी फबते हैं. वहीं अगर बात करें फैब्रिक की तो जॉर्जट, शिफॉन, सिल्‍क, क्रेप और ऑगेंजा काफी फेमस हैं.

इस मौके पर पटियाला सूट से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता. आप चाहें तो सेमी पटियाला भी पहन सकते हैं.

लोहड़ी 2017 : जानिए क्यों मनाया जाता है यह त्यौहार और क्या है इससे जुड़ी अनूठी मान्यताएं

इन दिनों ब्राइट कलर काफी ट्रेंड में हैं. वाइब्रन्ट कलर जैसे रेड, ऑरेंज, पिंक कलर्स को महिला और पुरुष इसे ट्राई कर सकते हैं.

अब लोहड़ी है तो डांस तो आपको करना ही होगा. ऐसे में जूती आपके लिए परफेक्‍ट रहेगी. लेकिन आपको हिल्‍स पहनने में कोई परेशानी नहीं है तो.... फिर क्‍या टेंशन है कुडि़ए,,, हो जाओ तैयार.
lohri dulla bhatti story, dress up in lohri, dress up ideas in hindi, lohri 2017
लोहड़ी पर सिंम्‍पल या लाइट कलर के लिप कलर्स को न कहें और डार्क कलर जैसे चैरी रेड, मैट रेड, ऑरेंज की लिपस्टिक ट्राई करें.

आप चाहें तो फ्लोरल प्रिंट के दुपट्टे की सिम्‍पल कुर्ती या फिर ब्राइट, शाइनी कलर की ड्रेसेज पहन सकते हैं.

लोहड़ी 2017 स्पेशल: जानिए क्या है पंजाब के लोक नायक दुल्ला भट्टी की कहानी

आपका पंजाबी लुक पूरा नहीं होगा अगर आप हैवी ज्‍वैलरी और झुमकी न पहनें. अगर आपका सूट हैवी है तो अपनी ज्‍वैलरी लाइट रखें.

बात करते हैं आपके हेयरस्‍टाइल की. इन दिनों पफ काफी पॉपुलर हो रहा है और ट्रेंड में भी है. मैचिंग परांदी के साथ सिंपल चोटी भी आपको कम्‍पलीट पंजाबी कुड़ी लुक दे सकती है.

हैप्‍पी लोहड़ी : इन खास Wallpaper से करें दोस्‍तों को विश
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lohri, Looks On Lohri, Makeup Tips, Lohri Dressup, Makeup Tips For Men, Makeup Tips In Hindi, Dress Up In Lohri, Dress Up Ideas In Hindi, Lohri 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com