सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता सीपीआर (CPR) परफॉर्म करते हुए दिख रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला जमीन पर लेटी हुई है और कुत्ता उसके ऊपर चढ़ अपने पैरों से सीपीआर कर रहा है. यह वीडियो एक ट्रेनिंग का हिस्सा है, जिसमें ये महिला बेहोश होने का नाटक करती है और कुत्ता अपने पैरों के धक्के से उसकी सांस वापस लाने का काम करता है.
यहां देखिए वीडियो...
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
क्या होता है CPR?
CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिसैसिटेशन) यानी चेस्ट कंप्रेशन. यह छाती पर हाथों के जरिए सांस लाने की एक प्रक्रिया है, जो दिल का दौरा पड़ने पर मरीज़ों पर की जाती है. CPR के जरिए हार्ट अटैक या दिल के दौरे से किसी शख्स की जान बच सकती है.
कैसे किया जाता है CPR?
अगर किसी शख्स को दिल का दौरा पड़े तो ऐसे करिए CPR...
1. मरीज़ को देखकर आप खुद घबराएं नहीं और फटाफट मदद के लिए आस-पास के लोगों और डॉक्टर को बुलाएं.
2. सबसे पहले चेक करें कि मरीज़ होश में है या नहीं.
3. अगर मरीज़ बेहोश है तो उसकी सांसे चेक करें. इसके लिए उसकी नाक के पास अंगुलियों या कानों से चेक करें कि सांसे चल रही है या नहीं.
4. मरीज़ की पल्स चेक करें.
5. अगर मरीज़ सांस भी ना लें और उसकी पल्स भी नहीं आ रही है तो उसे CPR दें.
6. CPR के लिए अपने बाएं हाथ को सीधा रखें उसके ऊपर दाएं हाथ को रख अंगुलियों को लॉक करें.
7. अब हाथों को छाती के बीचो-बीच लाएं और अपने पूरे प्रेशर से छाती को दबाएं.
8. सबसे ज़रूरी है कि आपको प्रति मिनट 100 कंप्रेशन देने हैं.
9. कंप्रेशन तब तक करते रहें जब तक उस मरीज़ को होश ना आ जाए या फिर डॉक्टर ना आ जाए.
10. इस बात की बिल्कुल फिक्र ना करें कि कहीं मरीज़ की चेस्ट बोन में फ्रेचर ना हो जाए, क्योंकि उस वक्त होश में लाना ज़्यादा ज़रूरी है.
VIDEO: डॉक्टर्स ऑन कॉल : अचानक दिल का दौरा पड़ने वाले को कैसे बचाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं